देहरादून: उत्तराखंड में हवाई सेवाएं रफ्तार पकड़ रही हैं। राजधानी देहरादून हवाई सेवाओं के जरिए देश के प्रमुख महानगरों से जुड़ चुकी है। अब देहरादून से मुंबई का सफर भी आसान होने वाला है। Dehradun Mumbai Vistara Airlines बुधवार 1 दिसंबर से शुरू हो रही है। इस तरह यात्री अब देहरादून से मुंबई के बीच सीधी हवाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इससे पहले बीते 27 नवंबर से विमानन कपंनी विस्तारा एयरलाइंस ने दिल्ली के लिए अपनी उड़ानों को शुरू किया था। विस्तारा एयरलांइस ने दिल्ली के बाद अब बुधवार से मुंबई के लिए हवाईसेवा शुरू करना प्रस्तावित किया है। देहरादून से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की उत्तराखंड में आवाजाही लगी रहती है। यही वजह है कि यहां से मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा की जरूरत महसूस की जा रही थी। बुधवार से ये दोनों शहर हवाई सेवा के जरिए जुड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड