उत्तराखंड देहरादूनDemand to arrest Jubin Nautiyal on Twitter know the reason

उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल का ट्विटर पर विरोध, गायक को अरेस्ट करने की मांग..जानिए वजह

Jubin Nautiyal के कॉन्सर्ट से वांटेड जय सिंह का नाम जुड़ते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोग जुबिन नौटियाल पर पैसे की खातिर अपराधी के साथ हाथ मिलाने का आरोप लगाने लगे।

jubin nautiyal arrest demand : Demand to arrest Jubin Nautiyal on Twitter know the reason
Image: Demand to arrest Jubin Nautiyal on Twitter know the reason (Source: Social Media)

देहरादून: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल की गिनती देश के सबसे प्रतिभाशाली गायकों में होती है। उनके हर गाने के वीडियो को करोड़ों व्यूज मिलते हैं तो वहीं लाइव शोज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है

Demand to arrest Jubin Nautiyal on Twitter

इन दिनों लोग सिंगर जुबिन नौटियाल को ट्विटर पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल ये लोग उनके एक कॉन्सर्ट का विरोध कर रहे हैं। नाराज लोग धड़ाधड़ कॉन्सर्ट का पोस्टर शेयर कर ट्वीट करते हुए जुबिन को लताड़ लगा रहे हैं। इसकी वजह से ट्विटर पर हैशटैग के साथ ‘अरेस्ट जुबिन नौटियाल’ ट्रेंड हो रहा है। जुबिन नौटियाल को लेकर सारा बवाल कॉन्सर्ट के पोस्टर पर ऑर्गेनाइजर का नाम आने के बाद शुरू हुआ है। दरअसल, 23 सितंबर को अमेरिका में जुबिन नौटियाल का एक लाइव शो है, जिसका जय सिंह नामक शख्स ऑर्गेनाइजर है। इस शख्स के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये इंडिया का वॉन्टेड क्रिमिनल है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

  • Demand to arrest Jubin Nautiyal on Twitter

    Demand to arrest Jubin Nautiyal on Twitter
    1/ 2

    इस शो को लेकर रेहान सिद्दीकी नामक एक शख्स ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा है 'मेरे फेवरेट सिंगर-हॉस्ट आ रहे हैं। ग्रेट जॉब जय सिंह…तुम्हारी शानदार प्रेजेंटेशन का इंतजार है’। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पंजाब का रहने वाला जय सिंह एक वॉटेड अपराधी है, जिसकी पिछले 30 साल से पंजाब पुलिस तलाश कर रही है। जय अब अमेरिका में रहता है। इसके ऊपर ड्रग्स तस्करी से लेकर वीडियो पायरेसी तक का आरोप है।

  • Demand to arrest Jubin Nautiyal on Twitter

    Demand to arrest Jubin Nautiyal on Twitter
    2/ 2

    जुबिन के कॉन्सर्ट में जय सिंह का नाम आते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और Jubin Nautiyal पर पैसे की खातिर अपराधी के साथ हाथ मिलाने का आरोप लगाने लगे। गुस्साए यूजर्स जुबिन की गिरफ्तारी के लिए होम मिनिस्ट्री से भी गुहार लगा रहे हैं, जुबिन के फैंस उनसे इस इवेंट से दूरी बनाने की मांग कर रहे हैं।