उत्तराखंड चमोलीFormer Uttarakhand Cabinet Minister Kedar Singh Ponia Passed Away

उत्तराखंड की सियासत से दुखद खबर, नहीं रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री Kedar Singh Phonia

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया Kedar Singh Ponia का निधन हो गया है।

kedar singh phonia: Former Uttarakhand Cabinet Minister Kedar Singh Ponia Passed Away
Image: Former Uttarakhand Cabinet Minister Kedar Singh Ponia Passed Away (Source: Social Media)

चमोली: उत्तराखंड की सियासत से एक दुखद खबर सामने आ रही है।

Kedar Singh Ponia Passed Away

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया का निधन हो गया है। केदार सिंह फोनिया लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। उत्तराखंड की सियासत में उन्होंने करीब 2 दशकों तक अपना सक्रिय योगदान दिया था। केदार सिंह फोनिया उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के वक्त उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री केदार सिंह फोनिया Kedar Singh Ponia के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।