उत्तराखंड चमोलीWater discharge reduced in Joshimath latest update

Joshimath से आज की दूसरी गुड न्यूज, तेजी से कम हो रहा है पानी का रिसाव..पढ़िए लेटेस्ट रिपोर्ट

Joshimath latest update जोशीमठ से आज फिर एक दूसरी अच्छी खबर आई है। जोशीमठ में water discharge घटकर 100 एल.पी.एम हुआ

joshimath water discharge : Water discharge reduced in Joshimath latest update
Image: Water discharge reduced in Joshimath latest update (Source: Social Media)

चमोली: जोशीमठ के कई घरों में हबड़ी बड़ी दरारों ने लोगों को सकते में डाल दिया था।

Water discharge reducing in Joshimath

घरों के नीचे से पानी की आवाजों लोगों को डरा रही थी। कहीं खुद ही बड़े झरने फूट रहे थे। ऐसे में हर कोई प्रार्थना कर रहा था कि जोशीमठ का ये संकट दूर हो जाए। अब एक राहत की खबर सामने आई है। जोशीमठ में शुरुआत में निकलने वाले पानी का डिस्चार्ज लगातार कम हो रहा है। सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने मीडिया को जानकारी देते हुए ये बात बताई। उन्होंने बताया कि जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 100 एल.पी.एम. हो गया है। आपको बता दें कि जो कि 6 जनवरी 2023 को पानी का डिस्चार्ज 540 एल.पी.एम. था। ये घटकर लगातार कम हो रहा है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

Joshimath latest update

सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी कि मुख्य सचिव उत्तराखण्ड ने जोशीमठ में कार्यरत विभिन्न तकनीकी संस्थानों के निदेशकों तथा वैज्ञानिकों से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्र का तत्काल अध्ययन करते हुए अध्ययन रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध करायी जाय। जोशीमठ में भू-धसांव का अध्ययन समयबद्ध तरीके से हो। विभिन्न तकनीकी संस्थान अपनी अध्ययन रिपोर्टे एक दूसरे से सांझा भी करें। अध्ययन रिपोर्टो में स्पष्टता के साथ ही समाधान की भी चर्चा की जाय। अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों में जोशीमठ में कुल 615 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2190 लोगों की है तथा पीपलकोटी में 491 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2205 लोगों की है। अभी तक 849 भवनों में दरारें दृष्टिगत हुई है। सर्वेक्षण का कार्य गतिमान है। उन्होनें जानकारी दी कि गांधीनगर में 01, सिंहधार में 02, मनोहरबाग में 05, सुनील में 07 क्षेत्र / वार्ड असुरक्षित घोषित किए गए हैं। 181 भवन असुरक्षित क्षेत्र में स्थित है। 258 परिवार सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी रूप से विस्थापित किये गये हैं। विस्थापित परिवार के सदस्यों की संख्या 865 है।