उत्तराखंड पिथौरागढ़Snow Leopard In Darma Valley Pithoragarh Uttarakhand

उत्तराखंड की दारमा घाटी से 6 साल बाद आई गुड न्यूज, यहां दिखा दुर्लभ हिम तेंदुआ

Snow Leopard Seen In Darma Valley Pithoragarh : दारमा घाटी में कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ

Darma Valley snow leopard: Snow Leopard In Darma Valley Pithoragarh Uttarakhand
Image: Snow Leopard In Darma Valley Pithoragarh Uttarakhand (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: जैव विविधता के लिहाज से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। भारत चीन सीमा पर स्थित उच्च हिमालयी घाटियों में नजर आने वाले हिमतेंदुआ पहली बार कैमरे में कैद हुआ है।

Snow Leopard Seen In Darma Valley Pithoragarh

दि हिमालयन राइड के युवा पिछले छह सालों से हिमतेंदुआ को कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे थे और आखिरकार उनका सपना सच हो गया है। बता दें कि कुमाऊं के उच्च हिमालय दारमा में पहली बार हिमतेंदुए को कैमरे में कैद किया गया। हिमतेंदुआ चार हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर रहते हैं। सभी हिमतेन्दुए व्यास, दारमा और जोहार घाटी में है, परंतु हिमतेंदुओं की गणना नहीं होने से इनकी वास्तविक संख्या का पता नहीं है। बता दें कि हिमतेंदुओं की गणना के लिए लंबे समय तक हिमपात के दौरान क्षेत्र में रहना पड़ता है। हिमपात अधिक होने से हिमतेंदुए नजर आते हैं। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

Darma Valley Snow Leopard

पिछले छह वर्षों से व्यास और दारमा में नजर आने वाले हिमतेंदुओं की खोज करने वाले दि हिमालय राइड के जयेंद्र सिंह फिरमाल, दिनेश सिंह बंग्न्याल और सोमी ह्यांकी प्रयास कर रहे थे। इस दौरान व्यास घाटी और दारमा घाटी में हिमतेंदुए नजर आए।बता दें कि यह पहली बार है जब कुमाऊं में भी हिमतेंदुआ कैमरे में कैद हुआ है। इससे पहले गढ़वाल में हिमतेंदुआ दिखा था। यह अच्छी बात है कि अब उच्च हिमालय क्षेत्रों में कुछ समय से वन्य जीव संरक्षण के लिए क़ई संस्थाएं सक्रिय होकर काम कर रही हैं और इन्हीं सक्रिय संस्थाओं के चलते वन्य जीवों की संख्या में वृद्धि हुई है।