उत्तराखंड देहरादूनindigo flight did not landed in jolly grant airport return back to delhi

दिल्ली से देहरादून पहुंचा विमान जौलीग्रांट में लैंड नहीं कर पाया, वापस भेजा गया दिल्ली

Dehradun Jolly Grant Delhi Flight Return कम विजुअलिटी के कारण पायलट ने विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया।

Dehradun Jolly Grant Delhi Flight Return: indigo flight did not landed in jolly grant airport return back to delhi
Image: indigo flight did not landed in jolly grant airport return back to delhi (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश से सड़क परिवहन और रेल यातायात के अलावा हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

indigo flight return back to delhi from jolly grant airport

देहरादून में भी मौसम खराब बना हुआ है। जिस वजह से दिल्ली से जौलीग्रांट आने वाली विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट एयरपोर्ट के आसमान से बैरंग लौट गई। इंडिगो की फ्लाइट को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होना था। यात्री फ्लाइट के लैंड होने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच फ्लाइट हवाई पैसेंजरों को लेकर कुछ मिनट पहले सुबह 7:18 पर एयरपोर्ट के आसमान में पहुंची। उस समय एयरपोर्ट के आसमान में मौसम खराब था। विजुअलिटी कम थी, ऐसे में फ्लाइट को लैंड कराना खतरनाक हो सकता था। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

तब पायलट ने एयरपोर्ट के आसमान का चक्कर लगाते हुए विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया। और इस तरह ये फ्लाइट दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दी गई। हालांकि थोड़े समय बाद दूसरे शहरों से आए विमान सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड हुए। इंडिगो की मुंबई से आने वाली दूसरी फ्लाइट सुबह 7:53 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसी तरह 8:00 बजे इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट भी एयरपोर्ट पर हवाई पैसेंजरों को लेकर लैंड हो गई। जौलीग्रांट में मौसम खराब बना हुआ है। आज सुबह से खराब मौसम (Dehradun Bad Weather Flight Return) के चलते दृष्यता विमान सेवाओं के लिए अनुकूल नहीं थी। देहरादून समेत उत्तराखंड में अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहेगा।