उत्तराखंड देहरादूनDehradun Mumbai Vistara Airlines flight canceled

देहरादून-मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने वालों को बड़ा झटका, बंद हो गई ये फ्लाइट

विमानन कंपनी विस्तारा ने मुंबई से देहरादून के बीच संचालित होने वाली सुबह की एक फ्लाइट को बंद कर दिया है। आगे पढ़िए डिटेल

Dehradun Mumbai flight canceled: Dehradun Mumbai Vistara Airlines flight canceled
Image: Dehradun Mumbai Vistara Airlines flight canceled (Source: Social Media)

देहरादून: दिवाली का त्योहार करीब है। बसों से लेकर ट्रेन तक सब पैक हैं।

Dehradun Mumbai Vistara flight canceled

हर कोई अपने घर पहुंचने की जल्दी में है, लेकिन विस्तारा एयरलाइंस ने उत्तराखंड के यात्रियों को बड़ा झटका दे दिया है। विमानन कंपनी विस्तारा ने मुंबई से देहरादून के बीच संचालित होने वाली सुबह की एक फ्लाइट को बीते रविवार से बंद कर दिया है। यह फ्लाइट अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई है। जाहिर है इससे देहरादून से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्री प्रभावित होंगे। कंपनी के इस फैसले से दिवाली पर मुंबई से अपने घर की ओर आने की सोच रहे गढ़वाल मंडल के वाशिंदों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

विमानन कंपनी विस्तारा की यह फ्लाइट मुंबई से हवाई यात्रियों को लेकर सुबह 8:15 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड होती थी और करीब आधे घंटे के बाद पुनः मुम्बई के लिए उड़ान भरती थी। राहत इस बात की है कि विस्तारा की दूसरी मुंबई वाली फ्लाइट यथावत रहेगी। बताया जा रहा है कि विमानन कंपनी विस्तारा ने फ्लाइट बंद करने का निर्णय विंटर सीजन और चारधाम यात्रियों की संख्या कम होने के कारण लिया है। इस फ्लाइट के निरस्त होने के बाद अब विमानन कंपनी की देहरादून मुंबई के बीच एकमात्र फ्लाइट दोपहर को संचालित होगी। जो करीब ढाई बजे मुंबई से यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेगी।