उत्तराखंड देहरादूनLok Sabha Elections 2024 BJP release Uttarakhand Candidates List

लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड की 3 सीटों पर नाम फाइनल, BJP ने जारी की 195 उम्मीदवारों की लिस्ट

उत्तराखंड की तीन सीटों नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी सीट पर उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं...

Lok Sabha Elections 2024: Lok Sabha Elections 2024  BJP release Uttarakhand Candidates List
Image: Lok Sabha Elections 2024 BJP release Uttarakhand Candidates List (Source: Social Media)

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने Lok Sabha Elections 2024 (लोकसभा चुनाव 2024) के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Lok Sabha Elections 2024: BJP release Candidates List

अबकी बार 400 सीट पार के नारे से चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने 195 Candidates की लिस्ट जारी की है। 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार BJP ने तय कर दिए हैं। सबसे बड़ी खबर ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं।

Uttarakhand Candidates List Lok Sabha Elections 2024

उत्तराखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं, नैनीताल लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अजय भट्ट पर भरोसा जताया है, अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा और टिहरी सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह के नाम फाइनल हो गए हैं। आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं, और बाकी 2 सीटें अगली लिस्ट में फाइनल होंगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मीडिया को बताया कि बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। उत्तराखंड राज्य की 2 सीटों पर सस्पेंस अभी बाकी है। गढ़वाल लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत के अलावा अनिल बलूनी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल और अजेंद्र अजय के नाम प्रमुख हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत, मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, श्यामवीर सिंह सौनी, किरण, यतींद्रानंद गिरी समेत कई दूसरे नेता दावेदारी कर रहे हैं।