देहरादून: दोनों सगी बहने नाबालिग हैं और इनके माता-पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। नाबालिग बहनों को प्रेमजाल में फंसाकर दो युवकों ने सहस्रधारा के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Two Minor Sisters Were Raped in Dehradun
राजधानी देहरादून से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ पर दो नाबालिग बहनों के साथ रेप हुआ है और दोनों के माता-पिता भी नहीं हैं। आरोपियों ने दोनों को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके बाद उन्हें होटल में ले गया जहाँ पर उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
14 और 16 वर्ष है दोनों बहनों की उम्र
एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि देहरादून में रहने वाली दो सगी बहनें मूलरूप से ये चमोली की रहने वाली हैं और इनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 वर्ष और बड़ी बहन की उम्र 16 वर्ष है। इन्होने आरोप लगाया है कि 14 वर्षीय किशोरी की कुछ दिन पहले एक युवक अहतसाम पुत्र महफूज उम्र 21 वर्ष निवासी आजादनगर कॉलोनी, निकट सहस्रधारा क्रासिंग से बातचीत शुरू हुई और इसने अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने 16 वर्षीय बड़ी बहन की दोस्ती अपने परिचित साहिल 26 वर्ष हाल निवासी चूना भट्टा, मूल निवासी कांधला, जिला सहारनपुर का परिचय कराया और उसने भी किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
दोनों बहनों ने आरोप लगाया है कि बीते रविवार को ये दोनों उन्हें सहस्रधारा घुमाने ले गए थे और वहां इन्होने होटल हेरिटेज में कमरा लिया और रात को वहां ठहरे। इस दौरान दोनों ने मिलकर इनके साथ दुष्कर्म किया। जब दोनों बहनें घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद राजपुर थाना पुलिस ने सहस्रधारा स्थित हेरिटेज होटल से दोनों पीड़िताओं को बरामद किया और एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि लड़कियों के साथ मिले दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।