चम्पावत: शुक्रवार को लोहाघाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन चौबे, विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल व लोकेश पांडे को यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के घर पर नजर बंद कर दिया।
Amid CM program Congress workers house arrested for 9 hours
लोहाघाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में शांतिभंग की आशंका थी, सुबह से ही पुलिस ने तीनों यूथ कांग्रेस नेताओं को घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया। तीनों यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे।
इससे पहले, देहरादून में कल, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी और अराजकता का व्यवहार कर दिया था। बड़ी बात ये कि यूथ कांग्रेस के अराजक कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के सामने भी हंगामा करते रहे और प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी विडियो में देखे गए थे।
इसके बाद आज, शुक्रवार को लोहाघाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन चौबे, विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल व लोकेश पांडे को यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के घर पर नजर बंद कर दिया।