उत्तराखंड चमोलीGram Pradhan candidate died during treatment

उत्तराखंड: प्रधान पद प्रत्याशी की अचानक बिगड़ी तबियत, जौलीग्रांट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत

प्रधान पद के प्रत्याशी 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा था। शनिवार को उनके निधन से देवलगढ़ में शोक की लहर आ गई।

Gram Pradhan candidate died: Gram Pradhan candidate died during treatment
Image: Gram Pradhan candidate died during treatment (Source: Social Media)

चमोली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है। थराली विकासखंड के देवलग्वाड़ गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी का अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। इससे वहां पर फिलहाल ग्राम प्रधान पद का चुनाव स्थगित हो गया है।

Gram Pradhan candidate died during treatment

विगत दिनों प्रधान पद के प्रत्याशी 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा था। शनिवार को उनके निधन से देवलगढ़ में शोक की लहर आ गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों पहले राजेंद्र की तबीयत खराब होने लगी। ग्रामीणों की मदद से राजेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली उपचार ले जाया गया। डॉक्टरों ने राजेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद श्रीनगर में उसका उपचार चल रहा था। यहां भी डॉक्टरों ने उसे दो दिन उपचार के बाद जॉलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया। जॉलीग्रांट में शनिवार को राजेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।

देवलग्वाड़ में ग्राम प्रधान का चुनाव स्थगित

राजेंद्र सिंह के पिता का 3 साल पहले निधन हो गया था। मां 8 साल पहले ही खत्म हो गई थी। परिवार का कमाने वाला एकमात्र सहारा राजेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी उर्वशी और 4 साल और 6 साल के दो बेटे छोड़ गया है। विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अवनीश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल देवलग्वाड़ में ग्राम प्रधान का चुनाव स्थगित किया गया है। अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया जारी है।