उत्तराखंड उधमसिंह नगरWorms Found in Chicken Meat in Uttarakhand

उत्तराखंड: मुर्गे के मांस में बिक रहे कीड़े, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.. देखिये

स्थानीय ने मीट की दुकान से मुर्गा खरीदा, जिसमें कीड़े चलते पाए गए। वीडियो के सामने आने के बाद नगरवासियों में दहशत का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि हाल ही में बिलासपुर क्षेत्र में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हुई थी..

Worms in Chicken: Worms Found in Chicken Meat in Uttarakhand
Image: Worms Found in Chicken Meat in Uttarakhand (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: सुल्तानपुर पट्टी नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोशल मीडिया पर मुर्गे के मांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ताजा मांस में जिंदा कीड़े रेंगते नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाला युवक भी लगातार दावा करता सुनाई दे रहा है कि यह मांस उसने नगर के एक मीट विक्रेता से खरीदा है।

Worms Found in Chicken Meat in Uttarakhand

स्थानीय निवासी सुमित वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने मीट की दुकान से मुर्गा खरीदा, जिसमें कीड़े चलते पाए गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद नगरवासियों में दहशत का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि हाल ही में पास ही बॉर्डर पर स्थित यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि हुई थी। उस समय एहतियातन पूरे जिले में मुर्गा, अंडा और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। पहाड़ों में भी यहीं से ज्यादातर माल सप्लाई होता है.. हालांकि हालात सामान्य होने पर बिक्री दोबारा शुरू हो गई थी। लेकिन अब इस नए वायरल वीडियो ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। नगर में लोग मांसाहारी वस्तुएं खरीदने से हिचकिचा रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने कहा कि निरीक्षण किया जाएगा। खामियां मिलने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ये विडियो भी देखिये...

सब्सक्राइब करें: