उत्तराखंड देहरादूनGovernor honored 18 teachers with Shailesh Matiyani Award

उत्तराखंड: शैलेश मटियानी पुरस्कार से ये 16 हुए सम्मानित, आपको भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया, इनमें 09 प्रारम्भिक शिक्षक, 05 माध्यमिक शिक्षक, 01 शिक्षक प्रशिक्षक तथा 01 संस्कृत शिक्षक शामिल थे।

Shailesh Matiyani Award 2025: Governor honored 18 teachers with Shailesh Matiyani Award
Image: Governor honored 18 teachers with Shailesh Matiyani Award (Source: Social Media)

देहरादून: आज शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के 16 शिक्षकों को “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इनमें 09 प्रारम्भिक शिक्षक, 05 माध्यमिक शिक्षक, 01 शिक्षक प्रशिक्षक तथा 01 संस्कृत शिक्षक शामिल थे। इन्हें समाज और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।

Governor honored 18 teachers with Shailesh Matiyani Award

5 सितम्बर यानि आज शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून राजभवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहाँ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के 16 शिक्षकों को “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार” से सम्मानित किया। इस विशेष मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतीक नहीं है, बल्कि पूरे शिक्षक समाज की मेहनत, समर्पण और तपस्या की पहचान है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ ज्ञान का संचार करने वाले नहीं होते, बल्कि वे बच्चों के चरित्र-निर्माण, नैतिकता और जीवन मूल्यों की नींव रखने वाले सच्चे निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राचीन काल से ही शिक्षा और ज्ञान का प्रमुख केंद्र रहा है, और इस परंपरा को और अधिक मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

पहाड़ की पीड़ा समझने वाले कथाकार थे शैलेश मटियानी

शिक्षक दिवस के इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लेखक शैलेश मटियानी के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे पहाड़ की पीड़ा और संवेदनाओं को गहराई से समझने वाले कथाकार थे। उन्होंने कथा-साहित्य, गद्य और समकालीन चिंतन में अपनी विशेष पहचान बनाई। अपनी कहानियों और उपन्यासों के माध्यम से मटियानी जी ने उत्तराखंड के पर्वतीय जीवन, वहाँ के लोगों के संघर्ष और संवेदनाओं को शब्दों में सजीव रूप दिया। इसके साथ सीएम धामी ने “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार” से सम्मानित शिक्षकों को भी बधाई दी।

प्रारंभिक शिक्षा श्रेणी

मुरारी लाल राणा :- उत्तरकाशी
रंभा शाह :- चमोली
मिली बागड़ी :- रुद्रप्रयाग
डॉ. यतेंद्र प्रसाद गॉड :- पौड़ी गढ़वाल
रजनी मंगाई :- टिहरी गढ़वाल
ठाट सिंह :- हरिद्वार
दीवान सिंह कठायत :- पिथौरागढ़
नरेश चंद्र :- चंपावत
डॉ. विनीता खाती :- अल्मोड़ा

माध्यमिक शिक्षा श्रेणी

डॉ. सुनीता भट्ट :- देहरादून
पुष्कर सिंह नेगी :- पौड़ी गढ़वाल से
गीतांजलि जोशी :- उत्तरकाशी
प्रकाश चंद्र उपाध्याय :- चंपावत
दीपक चंद्र बिष्ट :- अल्मोड़ा

प्रशिक्षण एवं संस्कृत शिक्षा श्रेणी

प्रवक्ता राजेश कुमार पाठक :- प्रशिक्षण संस्थान (डायट डीडीहाट)
डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली :- संस्कृत शिक्षा (हरिद्वार)