उत्तराखंड देहरादूनDead body found in plastic bag in Dehradun

Dehradun News: चाय बगान में प्लास्टिक के कट्टे में मिला शव, मुंह से निकल रहा था खून.. जांच शुरू

देहरादून के चाय बागान इलाके में प्लास्टिक के कट्टे के अंदर एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा..

Dead body found: Dead body found in plastic bag in Dehradun
Image: Dead body found in plastic bag in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चाय बागान इलाके में एक अज्ञात युवती का शव प्लास्टिक के कट्टे में बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Dead body found in plastic bag in Dehradun

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को सुबह श्यामपुर के आदर्श विहार इलाके में स्थानीय लोगों की नजर चाय बागान में रखे एक प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी। स्थानीय लोगों को कट्टे की स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कट्टे को खोला। कट्टे के अंदर से युवती का शव मिलने पर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। शुरुआती जांच में शव पर गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए, और युवती के मुंह से खून निकल रहा था। इसके अलावा उसके हाथ-पांव पर खरोंचें भी पाई गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इसे हत्या मानकर जांच की जा रही है। शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवती की हत्या कर शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर चाय बागान क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शव यहां कब और किसने लाकर छोड़ा।

पुलिस जांच जारी

एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि थाना बसंत विहार पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। अब तक मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही, इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।