उत्तराखंड देहरादूनAuto driver beaten to death after hitting child

देहरादून: बच्चा टकराने पर ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर भीड़ की बेरहमी CCTV में कैद

इस घटना का विडियो मौके पर लगे CCTV कैमरा में भी रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें साफ़ दिख रहा है कि ऑटो चालक की बिना किसी बड़ी गलती के बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे अस्पताल में पहुंचते उसकी मौत हो गई..

Auto driver beaten to death: Auto driver beaten to death after hitting child
Image: Auto driver beaten to death after hitting child (Source: Social Media)

देहरादून: बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक बच्चे से मामूली टक्कर के बाद उसके परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल चालक को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना CCTV फुटेज में भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है कि ऑटो चालक को बिना किसी गलती के पीटा गया।

Auto driver beaten to death after hitting child

जानकारी के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर निवासी मान बहादुर रोज़ की तरह अपने ऑटो से सवारी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक छोटा बच्चा सड़क पर आ गया। मान बहादुर ने तुरंत ऑटो रोकने की कोशिश की, लेकिन बच्चे को हल्की सी टक्कर लग गई। बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई, मगर उसी समय बच्चे के परिजन और मौके पर मौजूद लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने बीच सड़क पर ही ऑटो चालक को घेर लिया और लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

CCTV कैमरा में रिकॉर्ड हुई घटना

इस घटना का विडियो मौके पर लगे CCTV कैमरा में भी रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें साफ़ दिख रहा है कि ऑटो चालक की बिना किसी बड़ी गलती के बेरहमी से पिटाई की गई। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

4 बच्चों के सर से उठा पिता का साया

मान बहादुर की मौत के बाद से उनके घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिवार का कहना है मारपीट के बाद आरोपी लोग मान बहादुर को उनके घर तक लेकर आए और पैसे भी वसूले। उसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि जिस बच्चे से टक्कर हुई थी उसे ज़रा सी भी चोट नहीं आई थी, फिर भी आरोपी ने इस तरह निर्दयता से हमला किया, जिससे एक निर्दोष की जान चली गई। मृतक की भांजी विधि गुरुंग ने बताया कि मान बहादुर के चार छोटे बच्चे हैं। जिनमें सबसे छोटा बेटा सिर्फ पाँच साल का है, जो बार-बार पूछ रहा है — “पापा कब घर आएंगे?” मान बहादुर अपने घर के इकलौते कमाने वाले आदमी थे।

मुख्य आरोपी गजेन्द्र सिंह गिरफ्तार, एक फरार

एसपी सिटी देहरादून ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी गजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी मनी प्रिंस फिलहाल फरार है। उसकी तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।