देहरादून: देहरादून के मच्छी बाजार में हुए चर्चित गुंजन हत्याकांड में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। विशेष जांच टीम (SIT) ने घटना के महज चार दिन के भीतर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। यह मामला नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत ऐसा पहला केस है, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी के साथ चार दिनों में आरोप पत्र भी दाखिल किया गया।
Charge sheet filed in Dehradun Gunjan murder case within 4 days
एसआईटी शुक्रवार को चार्जशीट की प्रति न्यायालय में पेश करेगी। इसके साथ ही इस जघन्य हत्याकांड को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए भी जोरदार पैरवी की जाएगी, ताकि मृतका को शीघ्र न्याय मिल सके। यह सनसनीखेज घटना 2 फरवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मच्छी बाजार में हुई थी। आरोपी आकाश कुमार, निवासी मन्नूगंज खुड़बुड़ा ने अपनी दोस्त गुंजन श्रीवास्तव की चापड़ से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।