उत्तराखंड देहरादूनUPCL Launches 1 Cr 20 Lakh Insurance Scheme for Employees

उत्तराखंड: विद्युत कर्मचारियों को सौगात, UPCL देगा ₹1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा और प्रीमियम बैंकिंग सुविधाएं

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को अब 1.20 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मिलेगा। इसके लिए यूपीसीएल ने यूनियन बैंक के साथ एमओयू किया है।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड: UPCL Launches  1 Cr 20 Lakh Insurance Scheme for Employees
Image: UPCL Launches 1 Cr 20 Lakh Insurance Scheme for Employees (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और सुरक्षा का ऐलान किया गया है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने अपने नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम प्रबंधन ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया है। इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

UPCL Launches ₹1.20 Crore Insurance Scheme for Employees

एमओयू के तहत यूपीसीएल के नियमित कर्मचारियों के यूनियन बैंक में कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट खोले जाएंगे। इन खातों पर मिलने वाले सभी विशेष लाभों के लिए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यानी बैंकिंग सुविधाएं और बीमा कवर पूरी तरह बिना अतिरिक्त खर्च के उपलब्ध होंगे। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों की वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करना है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

दो श्रेणियों में बांटे गए कर्मचारी

बैंकिंग और बीमा लाभ दो श्रेणियों में दिए जाएंगे:

एग्जीक्यूटिव श्रेणी

एग्जीक्यूटिव श्रेणी

ये भी पढ़ें:

में वे कर्मचारी शामिल होंगे जिनका मासिक वेतन 25,000 रुपये से 74,999 रुपये के बीच है।

प्रीमियर श्रेणी

एग्जीक्यूटिव श्रेणी में वे कर्मचारी आएंगे जिनका मासिक वेतन 75,000 रुपये या उससे अधिक है।
दोनों श्रेणियों को बीमा और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा, हालांकि कुछ अतिरिक्त सुविधाएं प्रीमियर श्रेणी के लिए विशेष होंगी।

1.20 करोड़ का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा

18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के कर्मचारियों को 1.20 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। यदि किसी कर्मचारी को स्थायी आंशिक दिव्यांगता (PPD) या पूर्ण स्थायी दिव्यांगता होती है, तब भी 1.20 करोड़ रुपये तक का बीमा लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यूनियन बैंक की ओर से 16.40 लाख रुपये तक के अतिरिक्त लाभ भी दिए जाएंगे।

परिवार और चिकित्सा सुरक्षा भी शामिल

इस योजना में कर्मचारियों के परिवार को भी कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे:
दो बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 6 लाख रुपये तक सहायता
बर्न केस में प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये
एयर एंबुलेंस सुविधा के लिए 6 लाख रुपये
डेबिट कार्ड के साथ 15 लाख रुपये का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा कवर
10 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस
इन सुविधाओं से कर्मचारियों के परिवार को व्यापक सुरक्षा कवच मिलेगा।

फ्री बैंकिंग और लोन सुविधाएं

कर्मचारियों को कई आकर्षक बैंकिंग लाभ भी मिलेंगे:
एग्जीक्यूटिव श्रेणी को हर साल 60 चेक फ्री
प्रीमियर श्रेणी को 100 चेक फ्री
डेबिट कार्ड पर कोई वार्षिक शुल्क नहीं
एटीएम से प्रतिदिन 1 लाख रुपये तक निकासी
पीओएस के माध्यम से 3 लाख रुपये तक भुगतान सीमा
सभी बैंकों के एटीएम पर मुफ्त लेनदेन
एसएमएस अलर्ट पर कोई शुल्क नहीं
25 लाख रुपये तक के लोन पर 100% प्रोसेसिंग फीस माफ
तीन परिवार सदस्यों के लिए जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने की सुविधा

हेल्थ और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स भी खास

बीमा और बैंकिंग सुविधाओं के अलावा कर्मचारियों को कई प्रीमियम लाइफस्टाइल लाभ भी मिलेंगे:
हर तिमाही निशुल्क स्वास्थ्य जांच
तीन महीने का ऑनलाइन और एक महीने का ऑफलाइन जिम सब्सक्रिप्शन
12 महीने का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन मुफ्त
एक कंप्लीमेंट्री गोल्फ सेशन
हर तिमाही 100 रुपये का वाउचर Ola और Uber के लिए
हर तिमाही एक स्पा सेशन का लाभ

कर्मचारियों की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

यूपीसीएल का यह निर्णय राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों में कर्मचारियों को मिलने वाले सबसे बड़े दुर्घटना बीमा कवरों में से एक माना जा रहा है। यह पहल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस फैसले से साफ है कि यूपीसीएल अपने कर्मचारियों की भलाई और भविष्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है।