हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में बीती शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। \
Scooter Rider Killed in Haridwar Accident
जानकारी के अनुसार चंडीघाट बस्ती का निवासी 40 वर्षीय प्रवेश अपनी पत्नी को कांगड़ी छोड़कर स्कूटी से हरिद्वार कुछ सामान लेने जा रहा था। उसी दौरान कांगड़ी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार युवक नशे की हालत में थे और लापरवाही से वाहन चला रहे थे। कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी, जिससे दो अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
वहीं वाहनों को टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। जैसे ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों को मिली, वे बड़ी संख्या में Chandighat चौकी पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी का घेराव कर दिया। इस दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि कुछ लोगों ने तोड़फोड़ और पथराव भी कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। सीओ सिटी Shishupal Singh Negi समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।
जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। श्यामपुर थाना प्रभारी Manohar Bhandari ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और स्थिति अब नियंत्रण में है। Haridwar Accident मेंं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।