उत्तराखंड उधमसिंह नगरNew Highway Approved for Pantnagar Airport Expansion

Uttarakhand news: उत्तराखंड का पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 180 करोड़ का खर्च; जानिए प्रोजक्ट की बड़ी बातें

Pantnagar Airport: पंतनगर एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए 7.87 किमी लंबा वैकल्पिक हाईवे बनाया जाएगा। 180 करोड़ की इस परियोजना से यातायात सुगम रहेगा और 2028 तक एयरपोर्ट तैयार होगा।

Pantnagar airport expansion: New Highway Approved for Pantnagar Airport Expansion
Image: New Highway Approved for Pantnagar Airport Expansion (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: Pantnagar Airport को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 524.7 एकड़ भूमि पर एयरपोर्ट विस्तार का लक्ष्य तय किया है, जिसे जनवरी 2028 तक पूरा किया जाना है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद कुमाऊं के साथ रुहेलखंड क्षेत्र को भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लाभ प्राप्त होगा।

New Highway Approved for Pantnagar Airport Expansion

उधम सिंह नगर जनपद में स्थित Pantnagar Airport के विस्तार के लिए नया रनवे तैयार किया जाएगा, जिसके रास्ते में मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग आ रहा है। ऐसे में इसे हटाने से पहले वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है। स्वीकृत योजना के तहत लगभग 7.87 किलोमीटर लंबा नया हाईवे बनाया जाएगा, जिस पर करीब 180 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग टाटा मोटर्स के सामने से शुरू होकर एयरपोर्ट के पीछे से होते हुए सीधे टोल प्लाजा से जुड़ेगा।आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

Pantnagar airport expansion: पूरा हो चुका है एग्रीमेंट

इस परियोजना का निर्माण कार्य डीपीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है। एनएच के साइड इंचार्ज Tushar Gupta के अनुसार, परियोजना का एग्रीमेंट पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नए वैकल्पिक हाईवे के बनने के बाद ही मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग को रनवे निर्माण के लिए सौंपा जाएगा। इससे आम लोगों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा और ट्रैफिक सुचारू बना रहेगा।
पंतनगर एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय विस्तार और नया हाईवे परियोजना उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है। इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।