उत्तराखंड Poonam negi the fearless driver of pahad

Video: ये पहाड़ी लड़की है खतरों की खिलाड़ी, ये काम देखकर दुनिया रह गई दंग !

पूनम नेगी का अगला लक्ष्य खारदुंगला सड़क पर ट्रक चलना है। खारदुंगला पास का यह सड़क दुनिया का सबसे ऊंचाई वाली सड़क है। जिसकी ऊंचाई 17582 है।

उत्तराखंड न्यूज: Poonam negi the fearless driver of pahad
Image: Poonam negi the fearless driver of pahad (Source: Social Media)

: क्या आपने पूनम नेगी का नाम सुना है ? नहीं सुना है तो आज सुन ही लीजिए। आज पूनम नेगी का एक वीडियो पूरे देश भर में वायरल हो रहा है। पहाड़ की लड़कियां किस शक्ति का सबूत हैं, ये वीडियो आपको ये दिखा रहा है। आज पहाड़ की बेटियां सेना में, वायुसेना में, नेवी में और ना जाने कितने साहसिक कामों को अजाम दे रही हैं। इन्हीं में से एक बेटी है पूनम नेगी। जिन रास्तों में चलने से लोग डरते हैं, उन रास्तों में पूनम नेगी ट्रक चलाती हैं। उंचाई और खतरनाक रास्तों को पहाड़ की इस बेटी ने अपना हमसफर बना लिया है। वो किसी भी खतरनाक सड़क में बिना डरे किसी भी गाड़ी को आसानी से चला सकती हैं। आपने टीवी पर एक सीरीज खतरों के खिलाड़ी देखा होगा। ऐसी सीरीज में अगर इस पहाड़ी लड़की को रख दिया जाए तो बात ही कुछ और होगी। पूनम ने बकायदा हिमाचल पथ परिवहन निगम से इसकी ट्रेनिंग ली है।

ये भी पढ़ें:

आप उन्हें छोटा-मोटा ड्राइवर मत समझिएगा। पूनम को बड़ी गाडी चलाने का लाइसेंस भी प्राप्त है। आप जरा ये वीडियो देखिए और खुद ही बताइए कि क्या ऐसे खतरनाक रास्तों पर आप कार चलाने की भी सोच सकते हैं ? ऐसे रास्तो में पूनम बेधड़क, बेपरवाह चलती हैं और डरती किसी से नहीं हैं। पूनम की जिंदगी का एक ही फलसफा है ‘डर के आगे जीत है’ और जीत हमेशा चैंपियन को ही मिलती है। पूनम लगातार 6 घंटे ट्रक चलाती है हर कोई उनकी ये हिम्मत देखकर हैरान है। इसे बेची की पूरे देश और विदेश में तारीफ़ की जा रही है। देश में आपने कितनी लड़कियों को ट्रक चलाते देखा है ? नहीं देखा है तो इस बेटी को देखिए। और हां हमारी आपसे अपील है कि इस तरह से स्टंट खुद ना दोहराएं। पूनम एक कुशल ड्राइवर हैं और बकायदा हिमाचल परिवहन निगम से मान्यता प्राप्त हैं।

ये भी पढ़ें:

इस वजह से वो इन सड़कों को अपना साथी बना चुकी हैं और हर दिन ऐसे खतरों से दो चार होती हैं। लेकिन आप ऐसे स्टंट करने की कोशिश ना करें। पूनम के इस वीडियो को देशभर में वायरल किया जा रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, इस पहाड़ी लड़की को सलाम किए बिना नहीं रह पा रहा। आप भी इस वीडियो को देखिए और अंदाजा लगाइए कि पहाड़ की नारी शक्ति में कितना दम है।

सब्सक्राइब करें: