उत्तराखंड देहरादूनJubin Nautiyal Marries Childhood Friend Richa Chandel

Jubin nautiyal: उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल का शुभ विवाह, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी रिचा

Singer Jubin Nautiyal की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल से शादी की है। जानिए उनकी पत्नी रिचा चंदेल कौन हैं, कब हुई शादी और क्या है पूरा मामला।

Jubin Nautiyal wedding: Jubin Nautiyal Marries Childhood Friend Richa Chandel
Image: Jubin Nautiyal Marries Childhood Friend Richa Chandel (Source: Social Media)

देहरादून: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर Jubin Nautiyal इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल होने के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, सिंगर ने अभी तक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कोई वेडिंग फोटो शेयर नहीं की है।

Jubin Nautiyal Marries Childhood Friend Richa Chandel

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jubin Nautiyal ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल से करीब डेढ़ साल पहले ही शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने उत्तराखंड के पौराणिक स्थल Triyuginarayan Temple में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। सिंगर के पिता रामशरण नौटियाल ने भी एक मीडिया बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है।

जुबिन का इकरार, पिछले साल की थी शादी

Jubin Nautiyal ने पहली बार खुलकर अपनी शादी को स्वीकार करते हुए बताया कि शादी जैसे बड़े और निजी फैसले परिवार के दायरे में ही रहने चाहिए, इसलिए उन्होंने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया। जुबिन के मुताबिक, उन्होंने पिछले साल ही शादी कर ली थी, लेकिन इसे निजी रखना ही सही समझा। सिंगर ने बताया कि उनकी शादी उत्तराखंड में बेहद सादगी और निजी माहौल में हुई, जहां केवल करीबी परिवार के लोग ही मौजूद थे। उन्होंने जानबूझकर ग्लैमरस और भव्य सेलिब्रिटी शादी से दूर रहकर एक सिंपल समारोह चुना। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

जुबिन ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी उनकी बचपन की दोस्त हैं और सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। उनका मानना है कि आजकल शादियां काफी दिखावटी हो गई हैं, इसलिए उन्होंने अपनी शादी को साधारण और पारिवारिक बनाए रखने का फैसला किया।

Who is Richa Chandel?

रिचा चंदेल के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वह जुबिन की बचपन की दोस्त हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं और जुबिन के कुछ प्रोजेक्ट्स की क्रिएटिव टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, उनकी प्रोफाइल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Jubin Nautiyal ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी को निजी रखने का फैसला अपनी पत्नी की सादगी भरी जिंदगी के कारण लिया। उनके अनुसार, उनकी पत्नी रिचा चंदेल एक साधारण परिवार से हैं और लो-प्रोफाइल रहना पसंद करती हैं। जुबिन ने कहा कि वह देहरादून की एक सिंपल लड़की हैं, उनकी बचपन की दोस्त हैं और परिवार भी उन्हें पहले से जानता है। इसी वजह से उन्होंने बिना किसी दिखावे के, अपनी सोच के अनुसार सादगीपूर्ण तरीके से शादी करना पसंद किया।