उत्तराखंड चम्पावतIndian Railways Launches New Train Services for Tanakpur

Uttarakhand News: यूपी, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में बेहतर रेल कनेक्टिविटी, रेलवे ने शुरू की नई ट्रेन सेवाएं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस सहित कई नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया। टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन को शाहजहांपुर तक बढ़ाया गया, जबकि टनकपुर-आगरा ट्रेन अब नियमित रूप से चलेगी।

Tanakpur Nanded Express: Indian Railways Launches New Train Services for Tanakpur
Image: Indian Railways Launches New Train Services for Tanakpur (Source: Social Media)

चम्पावत: केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के विभिन्न राज्यों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया। उत्तराखंड को बड़ी सौगात देते हुए टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस शुरू की गई, टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन को शाहजहांपुर तक विस्तारित किया गया और टनकपुर-आगरा ट्रेन को स्थायी सेवा का दर्जा दिया गया।

Indian Railways Launches New Train Services for Tanakpur

दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाते हुए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। यह कार्यक्रम ओडिशा दौरे के दौरान आयोजित किया गया, जहां मंत्री आगामी रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे थे।

टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस हुई शुरू

सबसे अहम घोषणा टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस की रही। नई ट्रेन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह सेवा विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में रहने वाले सिख समुदाय के यात्रियों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है, जिन्हें नांदेड़ स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों तक यात्रा करने में आसानी होगी।

टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन अब शाहजहांपुर तक जाएगी

रेल मंत्रालय ने टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन का विस्तार करते हुए इसे अब शाहजहांपुर तक चलाने का फैसला किया है। इससे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को अधिक बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

अब तक विशेष (स्पेशल) ट्रेन के रूप में संचालित होने वाली टनकपुर-आगरा ट्रेन को नियमित ट्रेन सेवा का दर्जा दे दिया गया है। इस निर्णय से यात्रियों को पूरे वर्ष नियमित रूप से इस ट्रेन का लाभ मिलेगा।

खटीमा और बनबसा स्टेशन पर ठहराव की मांग पर विचार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि खटीमा और बनबसा रेलवे स्टेशन पर इस नई ट्रेन के ठहराव की मांग पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि तकनीकी और परिचालन की दृष्टि से संभव हुआ तो इन स्टेशनों पर भी ट्रेन का ठहराव दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में लगभग 37,000 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे का लगभग 99.6 प्रतिशत नेटवर्क विद्युतीकृत हो चुका है, जिससे ट्रेनों का संचालन अधिक तेज़ और पर्यावरण के अनुकूल हुआ है।

त्योहारों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

रेल मंत्री ने घोषणा की कि केरल के ओणम पर्व के दौरान 100 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पुरी रथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 300 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओडिशा में 90,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार और आधुनिकीकरण करना है।