उत्तराखंड देहरादूनBTech Student Dies After Being Run Over by Tractor

देहरादून: बेकाबू ट्रैक्टर ने 18 वर्षीय BTech की छात्रा को कुचला, बहन के सामने हुई दर्दनाक मौत

देहरादून के क्लेमनटाउन में बेकाबू ट्रैक्टर ने 18 वर्षीय BTech छात्रा को कुचल दिया। यह दर्दनाक हादसा छात्रा की बड़ी बहन के सामने हुआ.. पूरी खबर पढ़िए।

Dehradun Road Accident: BTech Student Dies After Being Run Over by Tractor
Image: BTech Student Dies After Being Run Over by Tractor (Source: Social Media)

देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चार खंबा चौक के पास एक बेकाबू मिक्सर ट्रैक्टर ने पैदल जा रही 18 वर्षीय BTech छात्रा को कुचल दिया। हादसा छात्रा की बड़ी बहन के सामने हुआ। गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

BTech Student Dies After Being Run Over by Tractor in Dehradun

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान वैष्णवी रावत (18) पुत्री प्रदीप सिंह रावत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पटेलनगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली थी और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में BTech प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 8:45 बजे वैष्णवी अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ पैदल अपने कमरे की ओर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए यूपी नंबर के मिक्सर ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। उसकी बहन के सामने ही यह हादसा हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आरोपी चालक हिरासत में, ट्रैक्टर जब्त

थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार पुलिस ने घटना के बाद आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 18 वर्षीय छात्रा की अचानक हुई मौत से उसके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।