उत्तराखंड अल्मोड़ाThree Killed as Bolero Falls into Gorge in Almora

अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत

अल्मोड़ा के हरड़ा के पास बुधवार देर रात बोलेरो मैक्स करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटी और चालक की मौत हो गई। मां-बेटी भाई दूज मनाकर पिथौरागढ़ से अपने गांव लौट रही थीं।

Almora Road Accident: Three Killed as Bolero Falls into Gorge in Almora
Image: Three Killed as Bolero Falls into Gorge in Almora (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा में सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरड़ा के पास बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी और वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Three Killed as Bolero Falls into Gorge in Almora

जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो मैक्स से वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान हरड़ा के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

हादसा देर रात होने के कारण तत्काल इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। गुरुवार सुबह राहगीरों ने सड़क से नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

खाई की गहराई के कारण रेस्क्यू में आई परेशानी

सुबह करीब नौ बजे सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई करीब 400 मीटर गहरी होने के कारण शवों को बाहर निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा है।