उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 12 August 2026

Weather News: उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश के आसार, इन 2 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है और बारिश का दौर जारी है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 12 August 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 12 August 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें क्षतिग्रस्त होने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। वहीं चमोली की नीति घाटी में आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

Uttarakhand Weather Update 12 August 2026

लगातार बारिश के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। देहरादून-मसूरी मार्ग पर कोल्हूखेत के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है और कई क्षेत्रों में मौसम लगातार बदल रहा है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश के दौर के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

8 मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।विशेष रूप से शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में संवेदनशील पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

प्रमुख शहरों का तापमान

बीते मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर में अधिकतम 33.0 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री और न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा नई टिहरी में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

नीति घाटी में राहत-बचाव कार्य जारी

चमोली की नीति घाटी में आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। क्षेत्र में प्रमुख मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों की परेशानियां बनी हुई हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के प्रयास में जुटे हैं। बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।