उत्तराखंड देहरादूनDehradun s VIP Number 0001 Sold for 13 Lakh

देहरादून में VIP नंबर का जबरदस्त क्रेज, 0001 के लिए लगी रिकॉर्ड 13.91 लाख की बोली

Dehradun VIP Number: UK 07 HP 0001 के लिए हरजिंदर सिंह ने रिकॉर्ड 13.91 लाख रुपये की बोली लगाई। Mercedes GLS के लिए खरीदा VIP नंबर, 0003 नंबर भी 9.04 लाख में लिया।

Dehradun VIP Number: Dehradun s VIP Number 0001 Sold for 13 Lakh
Image: Dehradun s VIP Number 0001 Sold for 13 Lakh (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में वीआईपी नंबर अब सिर्फ वाहन की पहचान नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल बनते जा रहे हैं। फैंसी नंबर हासिल करने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

Dehradun’s VIP Number 0001 Sold for ₹13.91 Lakh

परिवहन विभाग की हालिया ऑनलाइन नीलामी में UK 07 HP 0001 नंबर के लिए हरजिंदर सिंह ने 13 लाख 91 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। यह देहरादून में किसी VIP नंबर के लिए अब तक की सबसे बड़ी बोली बताई जा रही है।

Mercedes GLS के लिए खरीदा UK 07 HP 0001

हरजिंदर सिंह ने यह VIP नंबर अपनी नई Mercedes GLS कार के लिए हासिल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी दूसरी गाड़ी के लिए भी VIP नंबर चुना। उन्होंने UK 07 HP 0003 नंबर के लिए 9 लाख 4 हजार रुपये की बोली लगाई। यह भी इस सीरीज में 0003 नंबर के लिए अब तक की सबसे अधिक बोली बताई जा रही है।

पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा

देहरादून में इससे पहले UK 07 HC सीरीज के 0001 नंबर के लिए 13 लाख 77 हजार रुपये की बोली लगी थी। यह पिछले साल की सबसे बड़ी बोली थी। लेकिन इस बार UK 07 HP 0001 के लिए 13.91 लाख रुपये की बोली लगने के साथ ही पुराना रिकॉर्ड टूट गया। यानी इस बार 0001 नंबर के लिए पिछली रिकॉर्ड बोली से 14 हजार रुपये अधिक खर्च किए गए।

0003 नंबर के लिए भी लगी लाखों की बोली

0003 नंबर को लेकर भी वाहन मालिकों में खासा क्रेज देखने को मिला। इस बार UK 07 HP 0003 के लिए 9 लाख 4 हजार रुपये की बोली लगी। इससे पहले UK 07 HJ 0003 सीरीज की नीलामी 4 लाख 87 हजार रुपये में हुई थी। इस बार की बोली ने इस पुराने आंकड़े को भी काफी पीछे छोड़ दिया।

इन VIP नंबरों के लिए भी लगी बड़ी बोली

UK 07 HP सीरीज के कुल 27 फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी हुई। इनमें कई नंबरों के लिए लाखों रुपये की बोली लगी।
UK 07 HP 0001 :- ₹13.91 लाख
UK 07 HP 0003 :- ₹9.04 लाख
UK 07 HP 0005 :- ₹3.95 लाख
UK 07 HP 0002 :- ₹3.50 लाख
UK 07 HP 0008 :- ₹1.86 लाख
UK 07 HP 0009 :- ₹1.08 लाख
UK 07 HP 7000 :- ₹1.05 लाख
UK 07 HP 0006 :- ₹27 हजार
UK 07 HP 7777 :- ₹26 हजार

VIP नंबर लेने के लिए कितना पैसा देना होता है?

अगर कोई व्यक्ति 0001 नंबर हासिल करना चाहता है तो इसकी न्यूनतम कीमत 1 लाख रुपये निर्धारित है। इच्छुक व्यक्ति को यह राशि जमा करने के बाद ऑनलाइन बोली में शामिल होने का मौका मिलता है। 0001 और 0786 नंबरों की न्यूनतम कीमत 1 लाख रुपये है। वहीं अन्य फैंसी नंबरों के लिए न्यूनतम कीमत 25 हजार या 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

0786 नंबर का क्रेज हुआ कम

एक समय देहरादून में 0786 नंबर को लेकर भी काफी क्रेज था, लेकिन अब इसकी मांग कम होती नजर आ रही है। इस नंबर की न्यूनतम कीमत भी 1 लाख रुपये है, लेकिन पिछले एक साल से किसी ने इसकी बुकिंग नहीं कराई। इस बार भी ऑनलाइन बोली में 0786 नंबर के लिए कोई दावेदार सामने नहीं आया।

देहरादून में VIP नंबरों का बढ़ता क्रेज

देहरादून में फैंसी नंबरों के लिए लाखों रुपये की बोली लगना दिखाता है कि वाहन मालिकों के बीच खास नंबरों को लेकर आकर्षण लगातार बना हुआ है। आरटीओ अधिकारी संदीप सैनी के मुताबिक, UK 07 HP सीरीज के 27 नंबरों की ऑनलाइन बोली लगाई गई थी। इनमें 0001 के लिए 13 लाख 91 हजार रुपये की बोली अब तक की सबसे अधिक बोली रही।

ये भी पढ़ें: