उत्तराखंड रुद्रप्रयागKedarnath Heli Service to Start from September 15

Kedarnath Dham Heli: 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू, जानिए किराया

केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी। यूकाडा ने फिलहाल किराया नहीं बढ़ाने की घोषणा की है। जानें गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा का किराया।

Kedarnath Heli Service: Kedarnath Heli Service to Start from September 15
Image: Kedarnath Heli Service to Start from September 15 (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू होगा। हेलिकॉप्टर से बाबा केदार के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर यह है कि इस चरण में हेली सेवा के किराये में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

Kedarnath Heli Service to Start from September 15

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। केदारनाथ हेली सेवा का संचालन मुख्य रूप से तीन हेलीपैड गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से किया जाएगा। यूकाडा ने चारधाम यात्रा के लिए नौ हेली कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। ये कंपनियां इन हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा संचालित करेंगी।

केदारनाथ हेली सेवा का किराया

यूकाडा की ओर से तय किए गए आने-जाने के किराये इस प्रकार हैं—
हेलीपैड :- आने-जाने का किराया
गुप्तकाशी :- ₹12,154
फाटा :- ₹9,680
सिरसी :- ₹6,086

पिछले साल की तुलना में कहां कितना बदला किराया?

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हेली सेवा के किराये में अलग-अलग हेलीपैड पर बदलाव देखने को मिला था। गुप्तकाशी से केदारनाथ के किराये में 290 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं फाटा से किराया 838 रुपये बढ़ाया गया था। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

हालांकि सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ का किराया 2,753 रुपये सस्ता किया गया था। अब 15 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे चरण में फिलहाल इन किरायों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सात सितंबर से आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से हेली सेवा के टिकट बुक कर सकते हैं।
यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन के अनुसार, 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा शुरू की जा रही है और फिलहाल यात्रियों के लिए हेली सेवा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। किराया नहीं बढ़ने से हेलिकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।