उत्तराखंड हरिद्वार16-Foot Python Rescued After Climbing 40-Foot Tree

उत्तराखंड: 16 फीट लंबे अजगर से मचा हड़कंप, 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; 6 घंटे बाद रेस्क्यू

हरिद्वार की निर्मल बाग कॉलोनी के पास करीब 16 फीट लंबा अजगर 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

Haridwar Python Rescue: 16-Foot Python Rescued After Climbing 40-Foot Tree
Image: 16-Foot Python Rescued After Climbing 40-Foot Tree (Source: Social Media)

हरिद्वार: शहर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्मल बाग कॉलोनी के पास करीब 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। पहले अजगर दीवार पर रेंगता नजर आया, लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले वह करीब 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर अजगर को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

16-Foot Python Rescued After Climbing 40-Foot Tree

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों की नजर दीवार पर रेंग रहे अजगर पर पड़ी। अजगर पास के जंगल की ओर से आया था और कुछ ही देर में दीवार से होते हुए ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। करीब 40 फीट की ऊंचाई पर शाखाओं के बीच अजगर के बैठने से लोगों की चिंता बढ़ गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

छह घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अजगर काफी ऊंचाई पर होने के कारण उसे पकड़ना आसान नहीं था। टीम ने सावधानी के साथ अभियान चलाया और पेड़ की कई डालियों को काटकर रेस्क्यू का रास्ता बनाया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया अजगर

रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि अजगर काफी लंबा था। सुबह करीब 10 बजे लोगों ने उसे दीवार पर देखा था, जिसके बाद वह ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए शाम करीब चार बजे उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया। अजगर को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई।