उत्तराखंड देहरादूनWoman Shot Dead by Husband in Dehradun

देहरादून: पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने खुद पुलिस को किया फोन, फिर हो गया फरार

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दो वकीलों के तलाक के मामले में फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि लगातार अपमान और पेशेवर व निजी मामलों में दबाव का संचयी प्रभाव मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आया।

Dehradun Crime News: Woman Shot Dead by Husband in Dehradun
Image: Woman Shot Dead by Husband in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। महिला का शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद महिला के पति ने खुद कंट्रोल रूम में फोन कर पत्नी को गोली मारने की बात बताई और इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर पति धीरज पंवार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Woman Shot Dead by Husband in Dehradun

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम में धीरज पंवार नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलने के बाद क्लेमेनटाउन पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने फोन कॉल की लोकेशन के आधार पर आसपास के इलाके में तलाश शुरू की।

प्लॉट के कमरे में मिला महिला का शव

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्र में जांच की। इस दौरान एक प्लॉट के अंदर बने कमरे की जांच करने पर काजल मृत अवस्था में मिलीं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार, महिला की मौत गोली लगने से हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पति-पत्नी के बीच कई दिनों से चल रहा था विवाद

पुलिस के मुताबिक, काजल अपने पति धीरज पंवार के साथ ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में रह रही थीं। काजल के भाई अभिषेक का घर भी उनके घर के पास बताया गया है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि काजल और धीरज के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बीच सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

हत्या के बाद पति की तलाश में जुटी पुलिस

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धीरज पंवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की पूरी परिस्थितियों और हत्या के पीछे की वजह के संबंध में और जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।