उत्तराखंड टिहरी गढ़वालHelicopter Makes Emergency Landing in New Tehri Due to Technical Fault

गढ़वाल: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 6 लोग

नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शनिवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे, जो सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ जा रहे थे।

Tehri Helicopter Emergency Landing: Helicopter Makes Emergency Landing in New Tehri Due to Technical Fault
Image: Helicopter Makes Emergency Landing in New Tehri Due to Technical Fault (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के नई टिहरी में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें मुंबई के पांच यात्री शामिल थे। केदारनाथ धाम जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने एहतियातन यह कदम उठाया।

Helicopter Makes Emergency Landing in New Tehri Due to Technical Fault

जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत का हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा से यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर को गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ पहुंचना था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी महसूस हुई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

सुबह 7 बजे बौराड़ी स्टेडियम में हुई लैंडिंग

शनिवार सुबह करीब सात बजे हेलीकॉप्टर को बौराड़ी स्टेडियम में उतारा गया। हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा मुंबई से आए पांच यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर कुछ समय तक स्टेडियम में रुका रहा। इसके बाद हेलीकॉप्टर वहां से वापस देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हो गया।

तकनीकी खराबी के कारणों की पुष्टि बाकी

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। हालांकि, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तीर्थयात्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण परिवहन विकल्प है। ऐसे में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने और एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग किए जाने की घटना ने विमानन सुरक्षा को लेकर ध्यान खींचा है। फिलहाल, घटना से जुड़े तकनीकी कारणों और आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।