देहरादून: सहस्त्रधारा स्थित एटीएस कॉलोनी में बिल्डर पंकज मित्तल ने निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस सुसाइड नोट, भेजे गए मैसेज और पैसों के लेनदेन से जुड़े संभावित विवाद की जांच कर रही है।
Dehradun Builder Found Dead at ATS Colony
जानकारी के मुताबिक, सहस्त्रधारा स्थित एटीएस कॉलोनी में सोमवार को एक निर्माणाधीन भवन से कूदकर बिल्डर पंकज मित्तल ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बिल्डर ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पंकज मित्तल ने कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों को हाथ से लिखा पत्र और टाइप किया हुआ मैसेज भेजा था। जिसमें दूसरे बिल्डर का नाम सामने आया है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
पैसों के लेनदेन के पहलू की जांच
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है। सुसाइड नोट में दूसरे बिल्डर का नाम होने की बात सामने आने के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक की ओर से भेजे गए मैसेज और लिखे गए पत्र की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।