उत्तराखंड देहरादूनSubodh Uniyal Says He Prefers Resignation Over Apology

उत्तराखंड: दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, बोले माफी से बेहतर इस्तीफा देना पसंद करूंगा

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांगने के सवाल पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि यदि हाईकमान भी उनसे माफी मांगने के लिए कहता है, तो वह ऐसा करने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करेंगे।

Subodh Uniyal Viral Video: Subodh Uniyal Says He Prefers Resignation Over Apology
Image: Subodh Uniyal Says He Prefers Resignation Over Apology (Source: Social Media)

देहरादून: दलेर मेहंदी विवाद के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का नया वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि आलाकमान के कहने पर भी माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करेंगे।

Subodh Uniyal Says He Prefers Resignation Over Apology

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी मेले में हुए विवाद का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मंत्री सुबोध उनियाल के एक कार्यक्रम में दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने साफ कहा कि यदि आलाकमान उनसे माफी मांगने के लिए कहेगा तो वह माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करेंगे। वीडियो में मंत्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि लोगों ने उनसे कहा कि आलाकमान कहेगा तो माफी मांगनी ही पड़ेगी। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करेंगे। उनके मुताबिक, जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।

दलेर मेहंदी पर क्या बोले थे सुबोध उनियाल?

दरअसल, बीते दिनों कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल का बयान सामने आया था। मंत्री ने कहा था कि उन्हें उस समय लगा कि दलेर मेहंदी नशे में हैं, हालांकि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि किस वजह से उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी। उनियाल ने बताया था कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि गायक की तबीयत खराब थी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तो कार्यक्रम आयोजकों या वहां मौजूद लोगों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी अथवा कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए था। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मंत्री के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे और होटल में ठहरने की अलग से व्यवस्था भी की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनका उद्देश्य संगीत या किसी कलाकार को बदनाम करना नहीं था। लेकिन जब करीब 45 मिनट तक ठीक से प्रस्तुति नहीं हो पाई तो जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने गायक को टोका।

कुंजापुरी मेले में मंच पर हुआ था विवाद

बीते 18 नवंबर को टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में दलेर मेहंदी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और उन्हें टोक दिया। मंत्री ने कहा था कि उन्हें इसलिए बुलाया गया है ताकि क्षेत्र के लोगों का मनोरंजन हो सके और बड़े नाम वाले कलाकार को अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए। इस पर दलेर मेहंदी ने मंत्री से पंडाल में बैठने का अनुरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने उन्हें सम्मान से बुलाया है और वह अच्छी प्रस्तुति दे रहे हैं।

मीका सिंह और अन्य कलाकारों ने जताया था विरोध

इस विवाद के सामने आने के बाद बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, कपिल शर्मा और अन्य लोगों ने मंत्री के बयान पर नाराजगी जताई थी। मामला बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसी भी तरह की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल में दूर किया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दलेर मेहंदी से भी बातचीत की थी। अब सुबोध उनियाल के ताजा बयान ने इस विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। उनके माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देने वाले बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सब्सक्राइब करें: