उत्तराखंड रुद्रप्रयागKedarnath Panchmukhi doli Cleaning Video Goes Viral

उत्तराखंड: बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति का जूते पहन कर स्नान? दुस्साहस का वीडियो वायरल

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले बाबा की पंचमुखी मूर्ति की सफाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में व्यक्ति के चप्पल पहने होने और मूर्ति को लाल कुर्सी पर रखकर साफ करने के तरीके पर श्रद्धालु सवाल उठा रहे हैं।

Kedarnath Dham Viral Video: Kedarnath Panchmukhi doli Cleaning Video Goes Viral
Image: Kedarnath Panchmukhi doli Cleaning Video Goes Viral (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार, 11 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के बीच सुबह समाधि पूजा संपन्न हुई। इसके बाद पहले गर्भगृह और फिर सुबह 8:30 बजे मंदिर के मुख्य कपाट छह महीने के लिए बंद कर दिए गए। इसी बीच कपाट बंद होने से पहले का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति की सफाई की जा रही है, जिसको लेकर श्रद्धालु नाराजगी जता रहे हैं।

Kedarnath Panchmukhi Idol Cleaning Video Goes Viral

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को लाल रंग की कुर्सी पर रखकर साफ करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मूर्ति की सफाई कर रहा व्यक्ति पैरों में चप्पल पहने नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग मूर्ति को कुर्सी पर रखकर साफ किए जाने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग सफाई के दौरान चप्पल पहने होने पर आपत्ति जता रहे हैं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

वीडियो रिकॉर्ड किए जाने पर भी उठे सवाल

कुछ श्रद्धालुओं ने पंचमुखी मूर्ति के शृंगार और सफाई के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किए जाने पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि धार्मिक परंपराओं से जुड़ी ऐसी प्रक्रियाओं की रिकॉर्डिंग को लेकर नियम और मर्यादा स्पष्ट होनी चाहिए। वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि जिस पंचमुखी मूर्ति के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचते हैं और घंटों कतार में खड़े रहते हैं, उसकी सफाई के दौरान धार्मिक मर्यादाओं का ध्यान क्यों नहीं रखा गया।

श्रद्धालुओं ने मांगा स्पष्टीकरण

वीडियो वायरल होने के बाद श्रद्धालु इस पूरी प्रक्रिया को लेकर संबंधित मंदिर समिति और प्रशासन से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। हालांकि, वीडियो किस समय बनाया गया, सफाई की यह प्रक्रिया किस धार्मिक परंपरा या व्यवस्था के तहत की जा रही थी और इसमें शामिल व्यक्ति कौन था, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: