उत्तराखंड नैनीतालCar Accident Near Kainchi Dham One Dead Four Injured

उत्तराखंड: कैंची धाम के पास 200m गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, 4 घायल

नैनीताल के निगलाट में कैंची धाम के पास देर रात स्विफ्ट डिजायर कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बरेली निवासी कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं।

Nainital Car Accident: Car Accident Near Kainchi Dham One Dead Four Injured
Image: Car Accident Near Kainchi Dham One Dead Four Injured (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। निगलाट क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Car Accident Near Kainchi Dham, One Dead, Four Injured

जानकारी के अनुसार, नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली कि कैंची धाम के पास निगलाट में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे का स्थान काफी दुर्गम था। रात का अंधेरा और करीब 200 मीटर गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाले गए पांचों लोग

SDRF की टीम खाई में उतरी तो पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को कार से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों और मृतक को खाई से निकालकर किसी तरह सड़क तक पहुंचाया गया। रेस्क्यू के बाद सभी पांच लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवाली ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार घायलों का उपचार शुरू किया गया।

बरेली के रहने वाले हैं कार सवार सभी लोग

हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन स्विफ्ट डिजायर कार थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 25 EJ 4586 बताया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अनुज तिवारी (29) पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली के रूप में हुई है। वह कार चला रहा था।

SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान

SDRF के उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट खैरना से टीम उनके नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई में फंसे सभी पांच लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

हादसे में घायल चार लोगों का विवरण

सनी (23 वर्ष): पुत्र तेजराम, निवासी ग्राम मिल कॉपर, बरेली।
रवि: पुत्र दिनेश मौर्य, निवासी बरेली।
संचित: पुत्र हृदय नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली।
संदीप शर्मा: पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी बरेली।

मृतक का विवरण

अनुज तिवारी (29 वर्ष): पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली। कार चालक।
फिलहाल चारों घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।