उत्तराखंड Kotdwar girl anupama thapliyal become sub lieutenant in indian navy

पहाड़ की बेटी भारतीय नौसेना में बनी अधिकारी, देश में रोशन किया उत्तराखंड का नाम

Uttarakhand news: Kotdwar girl anupama thapliyal become sub lieutenant in indian navy
Image: Kotdwar girl anupama thapliyal become sub lieutenant in indian navy (Source: Social Media)

: गर्व है... हमें गर्व है कि पहाड़ की बेटियां आगे बढ़ रही हैं। हमें गर्व है कि पहाड़ की बेटियां हर दिन सफलता की एक नई कहानी लिख रही हैं। हमें गर्व है कि पहाड़ की बेटियां कामयाबी के शिखर पर जाकर एशोआराम की जिंदगी जीने वालों को आइना दिखा रही हैं। हमें गर्व है कि पहाड़ की बेटियों ने अपनी जवानी का दम भरने वाले छोरों के घमंड को चकनाचूर किया है। गर्व का पल इसलिए भी है क्योंकि कोटद्वार की बेटी ने उत्तराखंड का नाम देश में रोशन किया है। कोटद्वार की बेटी अनुपमा थपलियाल। अनुपमा के अनुपम हौसले को आप भी सलाम करेंगे क्योंकि इस बेटी ने हचपन से ही सेना में जाने का सपना पाला था। अब जाकर ये सपना पूरा हो गया और अनुपना थपलियाल भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बन गई हैं। यूं समझ लीजिए कि इसके लिए अनुपमा ने अपने शौक से लड़ाई लड़ी है।

ये भी पढ़ें:

जी हां आमतौर पर इस उम्र में एक लड़की के सपने हसीन होते हैं। लेकिन अनुपमा के सपने देश की सेना में अफसर बनने के थे। बंद आंखों में हों चाहे खुली आंखों में हो...हर वक्त एक ख्वाब पाला और उस ख्वाब का पीछा करने में जुट गई पहाड़ की अनुपमा थपलियाल। इस साल सीडीएस की परीक्षा दी और इस सपने को पंख लग गए। अनुपमा को देशभक्ति विरासत में मिली है। पिता, दादा और नाना भारतीय सेना में काम कर चुके हैं। ज़ाहिर सी बात है कि बेटी के दिल में भी देश के लिए और नेवी की वर्दी के लिए सम्मान था। अनुपमा ने भारतीय नौ सेना एकेडमी से इस 26 मई को 6 महीने की कड़ी ट्रेनिंग पास की है। अनुपमा के पिता रमेश चंद्र थपलियाल 15वीं गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड हैं। मां बीना गृहणी हैं।

ये भी पढ़ें:

अनुपमा की दो और बहनें भी हैं। इनमें से अनुपमा दूसरे नंबर की बेटी है। महर्षि विद्या मंदिर">महर्षि विद्या मंदिर से हाईस्कूल की है । इसके बाद उन्होंने एसजीआरआर कोटद्वार से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद अनुपमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए आनर्स किया और अलीगढ़ विश्वविद्यालय से एमए किया। एमए के बाद तो अनुपमा सीडीएस की तैयारियों में ही जुट गई। इस साल CDS पास करने बाद उनका भारतीय सेना में सलेक्शन हो गया। उनकी पहली पसंद भारतीय नौसेना थी। इसके बाद उन्होंने नौसेना अकादमी एडी माला केरल में 6 माह की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। खुशी की बात है कि अनुपमा की पहली पोस्टिंग मुंबई में हुई है। शुभकामनाएं दें पहाड़ की इस बेटी को। इसके हौसले को सलाम करें, इसकी जीवटता को सलाम करें और सबसे बड़ी बात इसके दिल में पल रहे देशभक्ति के जज्बे को प्रणाम करें।