उत्तराखंड देहरादूनhailstrom alert for five district in uttarakhand

उत्तराखंड में 5 जिलों के लिए चेतावनी, अगले 24 घंटे ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट!

मौसम लगातार अपना रूप बदल रहा है और इसी को देखते हुए उत्तराखंड के 5 जिलों के लिए अगले 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है।

uttarakhand rain: hailstrom alert for five district in uttarakhand
Image: hailstrom alert for five district in uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड से मानसून विदा तो हो गया लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे परेशानी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। जी हां मौसम विभाग द्वारा इस बारे में बकायदा चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और देहरादून में बारिश के आसार बन रहे हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना हैं। इनमें सबसे ज्यादा चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के लोगों को परेशानी हो सकती है क्योंकि यहां बर्फबारी के आसार नज़र आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ को वजह बताया गया है, जो कि एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - उत्तराखंड में बड़ा हादसा..नींव खोदने के दौरान मलबे में दबे मजदूर, एक महिला की मौत
इस बार बरसात के दौरान देहरादून के लोगों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब मौसम विभाग ने देहरादून के लिए भी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे बारिश और ओलावृष्टि की पूरी संभावनाएं हैं। रुद्रप्रयाग जिले की बात करें तो बरसात के दौरान इस जिले के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आईं थी। ऐसा ही हाल पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिलों का है। चमोली जिले में की जगहों से बादल फटने की खबरें आई थीं, तो उत्तरकाशी की यमुनोत्री घाटी बुरी तरह से भूस्खलन का शिकार हुई थी। अब एक बार फिर से मौसम विभाग द्वारा चेतावनी दी गई है। देखना है कि अगले 24 घंटे में क्या होता है। फिलहाल आप लोग भी सावधान रहें।