उत्तराखंड टिहरी गढ़वालVirat kohli and anushka sharma in uttarakhand

देवभूमि में अपना बर्थडे मनाएंगे विराट कोहली, अनुष्का के साथ पहाड़ की वादियों में पहुंचे

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड में हैं। अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ देवभूमि पहुंचे हैं।

Virat kohli: Virat kohli and anushka sharma in uttarakhand
Image: Virat kohli and anushka sharma in uttarakhand (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड से बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाता बहुत पुराना है। देहरादून के नेशविला रोड में उनकी दादी रहती हैं और यहीं अनुष्का ने अपना बचपन बिताया। बीते साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से उनकी शादी हुई थी। अब अनुष्का अपने पति विराट का जन्मदिन मनाने के लिए देवभूमि में आ पहुंची। 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है और इसके लिए विराट और अनुष्का दोनों ही पहाड़ की हसीन वादियों में हैं। टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर के होटल आनंदा में विराट और अनुष्का ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि 5 नवंबर को अपने जन्मदिन के दिन विराट और अनुष्का हरिद्वार स्थित बाबा पाटिल आश्रम जाएंगे। ये आश्रम अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटिल का है। होटल आनंदा विराट और अनुष्का के पसंदीदा जगहों में से एक है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - केबीसी की हॉट सीट पर बैठेगी उत्तराखंड की उन्नति, 12 साल की उम्र में कमाल कर दिया
फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का यहीं रहेंगे और 7 नवंबर को वापस जाएंगे। विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ शनिवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वो टिहरी के नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक दोनों ही इस होटल के अपने पसंदीदा सुईट में ठहरे हैं। 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है और इस मौके को दोनों ही यादगार बनाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि जन्मदिन के दिन विराट और अनुष्का अनंत बाबा पाटिल के आश्रम जाकर गुरु का आशीर्वाद लेंगे। अनंत गुरु बाबा पाटिल ने ही विराट-अनुष्का की शादी की तारीख तय की थी। विराट और अनुष्का के उत्तराखंड आने की जानकारी मिलते ही उनके फैंस भी उनसे मिलने के लिए बेकरार दिख रहे हैं। शादी से पहले भी विराट और अनुष्का टिहरी के आनंदा होटल आए थे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - जिन्हें देखकर हम बड़े हुए, वो देवभूमि में ऐसे बिता रहे हैं अपनी ज़िंदगी!
अनुष्का शर्मा की दादी और नानी दोनों ही देहरादून में रहती हैं। देहरादून के नेशविला रोड में अनुष्का शर्मा का पैतृक घर है। यहां उनकी दादी उर्मिला शर्मा रहती हैं। उर्मिला शर्मा की उम्र 83 साल हो चुकी है। इसके अलावा डोभालवाला चौक के पास ही अनुष्का की नानी, मामी, मामा का घर है। आपने अनुष्का को बॉलीवुड सितारों के बीच और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गढ़वाली गीत गुनगुनाते देखा होगा। खासतौर पर बेड़ु पाको गीत से उन्हें कुछ ज्यादा ही लगाव है। कुल मिलाकर कहें तो एक बार फिर से विराट और अनुष्का पहाड़ की हसीन वादियों में अपनी जिंदगी का एक और अच्छा वक्त बिता रहे हैं। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए दोनों ही देवभूमि में हैं।