उत्तराखंड sangeeta dhaundiyal song dhol damau got viral

Video: देवभूमि की खूबसूरत बेटी का दिलकश अंदाज, अब तक 45 लाख लोगों ने देखा ये गीत

आज हम आपको पहाड़ की स्वर कोकिला का एक बेहतरीन गीत दिखा रहे है, जिसे यू-ट्यूब पर अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

sangeeta dhaundiyal: sangeeta dhaundiyal song dhol damau got viral
Image: sangeeta dhaundiyal song dhol damau got viral (Source: Social Media)

: अगर आप उत्तराखंड की गीतों से प्यार करते हैं तो आपने संगीता ढौंढियाल का नाम ज़रूर सुना होगा। एक लंबे अर्से से पहाड़ के गीत और संगीत को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश में जुटी संगीता ढौंढियाल की आवाज़ में जादू है और इस बात से कोई इनकार भी नहीं कर सकता। वास्तव में ऐसे लोगों के बारे में लिखने में बहुत खुशी होती है, जो पहाड़ के संगीत की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। आज हम आपको संगीता ढौंढियाल का ही एक बेहतरीन गीत सुना रहे हैं, जिसे आपने अक्सर पहाड़ी शादी, पार्टियों में ज़रूर सुना होगा। ढोल और दमाऊं की धुन और ऊपर से संगीता ढौंढियाल की जबरदस्त आवाज़ ने समा बांध दिया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग इस गीत को देख चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - Video: पौड़ी गढ़वाल की राखी धनाई का अंदाज गजब है, ‘पहाड़ी करवा चौथ स्पेशल’..देखिए
इसके बाद भी इस गीत की दीवानगी का सिलसिला लगातार आगे बढ़ता ही जा रहा है। आज के दौर में शुद्ध पहाड़ी संगीत के साथ यू-टयूब पर इस तरह से धमाल मचा देना छोटी बात नहीं है। अक्सर बड़े मंचों पर पहाड़ की पारंपरिक वेशभूषा पहने आपने संगीता ढौंढियाल को देखा होगा। चाहे विदेशों में हों या फिर पहाड़ में...पहाड़ की वेशभूषा और पहाड़ के संगीत को बढ़ावा देने में संगीता ढौंढियाल पीछे नहीं हटती। आप भी बिना देर किए हुए ये गीत देखिए।

सब्सक्राइब करें: