उत्तराखंड देहरादूनstory of tantrik molested women in dehradun

देहरादून में तांत्रिक बना हैवान, दोष निवारण के नाम पर महिला से की अश्लील हरकत!

सबसे बड़ा सवाल तो ये ही है कि आखिर देहरादून में लोगों की मानसिकता को क्या हो गया है, जो तांत्रिकों के भरोसे खुश रहने के सपने सजा रहे हैं।

उत्तराखंड न्यूज: story of tantrik molested women in dehradun
Image: story of tantrik molested women in dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, खुद को डिजिटल कह रहे हैं लेकिन शर्म की बात है कि तांत्रिकों के भरोसे रहकर हम इस आधुनिकता को बर्बाद करने में जुटे हैं। हाल ही में देहरादून में जो कुछ भी हुआ है, उसे देखकर और जानकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि देहरादून में एक महिला तांत्रिक के पास पारिवारिक समस्याओं का समाधान करवाने गए थी लेकिन उसके साथ तांत्रिक ने ही अश्लील हरकतें कर दी। अब इस पर भी हैरानी की बात देखिए। जब महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां जमा हुए। बताया जा रहा है कि वो लोग महिला पर ही समझौता करमे का दबाव डालने लगे। इसके बाद भी महिला नहीं मानी और मामले की शइकायत पुलिस के पास कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - खुशखबरी..गढ़वाल और कुमाऊं में खुलेंगे PGI, सांसद बलूनी ने PM मोदी से की डिमांड
बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला देहरादून के पटेलनगर थाने का है। यहां एक मंदिर में रहने वाले एक पुजारी को तंत्र विद्या का जानकार बताया जाता था। लोगों के बीच एक गलतफहमी थी कि वो तांत्रिक तमाम समस्याओं का झाड़ फूंक कर निवारण करता है। स्थानीय लोगों के बीच वो तांत्रिक बाबा के नाम से जाना जाता है। इस बीच बीती 13 नवंबर को एक महिला तांत्रिक के पास अपनी घर की परेशानियों को लेकर आई। तांत्रिक पर आरोप है कि उसने कुछ ताबीज देने के नाम पर महिला को कमरे में बुलाया। महिला जैसे ही कमरे में आई तो तांत्रिक महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा। इस बीच महिला ने शोर मचाया तो आस पास के लोग भी वहां जमा हो गए। हैरानी की बात तो ये है कि लोगों ने तांत्रिक को कुछ कहने के बजाय महिला पर ही दबाव बनाया कि समझौता कर ले।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - चमोली DM की पहल का असर, एक और अधिकारी ने अपने बेटे को आंगनबाड़ी में भेजा
बताया जा रहा है कि इसके बाद तांत्रिक भी जादू टोने की बात करने लगा और महिला को डराने की कोशिश करने लगा। बताया जा रहा है कि महिला ने मंदिर समिति के लोगों से भी शिकायत की लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार महिला ने पटेलनगर पुलिस को तहरीर दे दी। पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर शुक्ला पंडित नाम के तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सवाल ये है कि आखिर समाज ये किस दिशा में जा रहा है ? अपने घर की परेशानियां खुद सुलझाने के बजाय हम खुद ही ये कैसा रास्ता ढूंढ रहे हैं? गलती अगर उस तांत्रिक की है तो उतनी ही गलती उन लोगों की भी है, जिन्होंने उसे सिर माथे पर बिठा लिया।