उत्तराखंड देहरादूनOfficers and govt workers to be felicitated by cm of uttarakhand

उत्तराखंड के 48 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, सरकार ने की घोषणा

उत्तराखंड में सुशासन के क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार-2018 दिया जाएगा।

उत्तराखंड: Officers and govt workers to be felicitated by cm of uttarakhand
Image: Officers and govt workers to be felicitated by cm of uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी सेवा में बेहतरीन योगदान देने के लिए 48 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सरकार द्वारा पुरस्कार के लिए चुने गए अधिकारियों-कर्मचारियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इनमें से 23 का चयन व्यक्तिगत श्रेणी में किया गया है और 25 का चयन सामूहिक श्रेणी में हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर शासन ने सभी प्रशासनिक विभागों से बेहतरीन काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम मांगें थे। बताया जा रहा है कि 150 से ज्यादा नाम शासन में पहुंचे, जिनमें से चयन समिति ने दो श्रेणियों में उनका चयन किया। पुरस्कार के लिए चयनित हुए लोगों में 10 लोकसेवक महिलाएं हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - टिहरी झील में सी-प्लेन चलाने को मंजूरी, अब नए रोमांच के लिए तैयार रहिए
सामूहिक श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, उत्तराखंड निवेशक सम्मेलन, केदारनाथ पुनर्निर्माण और कोसी नदी पुनर्जीवन कार्यों में अहम योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन हुआ है। प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने लोकसेवकों के चयन के आदेश जारी किए। गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन सभी को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई हैं। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, प्रभागीय वन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, डाॅक्टर, पेयजल, बिजली, लो.नि.विभाग और सिंचाई विभाग के इंजीनियर, पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, पर्यावरण मित्र आदि को उल्लेखनीय कार्य के लिये पुरस्कार किया जायेगा।