उत्तराखंड Help anushka negi of jakholi block

हर उत्तराखंडी से अपील, 12 साल की अनुष्का नेगी की मदद कीजिए..दुआ दीजिए

हम चाहते हैं कि इंसानियत के फर्ज को आप भी निभाएं और इस खबर से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। ताकि अनुष्का नेगी की मदद की जा सके।

उत्तराखंड: Help anushka negi of jakholi block
Image: Help anushka negi of jakholi block (Source: Social Media)

: दुआएं दीजिए..क्योंकि पहाड़ के जखोली ब्लॉक की इस बेटी को वास्तव में आपकी दुआओं की जरूरत है अनुष्का नेगी, उम्र - 12 साल...जखोली ब्लॉक के उर्खोली गांव के एक गरीब घर की इस बेटी ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसे छोटी सी उम्रमें ही जिंदगी भर का दर्द मिलेगा। 31 दिसंबर को जब पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही थी, तो दूसरी तरफ अनुष्का के परिवार वाले बेतहाशा रो रहे थे। दरअसल उसी दिन अनुष्का हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। शरीर बुरी तरह से झुलस गया है और अब इलाज देहरादून के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। आंगन में हंस-खेल कर सभी का दिल बहलाने वाली अनुष्का अब जिंदगी से ही जंग लड़ रही है। गरीब पिता ने अब तक जितना कमाया और बचाया था, सब कुछ अनुष्का के इलाज पर लग गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि अनुष्का के इलाज में करीब 10 लाख रुपये का खर्च आना है। आप भी अनुष्का के परिवार की मदद कर सकते हैं...आगे जानिए।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढें - देहरादून के सुमित ने 16 लाख की नौकरी छोड़ी, अब गरीबों के लिए कर रहे हैं बेमिसाल काम
समाज सेवी रोशन रतूड़ी ने अनुष्का की मदद के लिए सभी से अपील की है। देहरादून में केलाश हॉस्पिटल के डॉ हरीश घिल्डियाल के पास अनुष्का का इलाज चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि अनुष्का का दायां हाथ पूरा काटना पड़ेगा और 3 महीने भर्ती रहना पड़ेगा। इसमें करीब 8 से 10 लाख का खर्चा आ रहा है। जाहिर सी बात है कि एक गरीब परिवार के लिए ये रकम बहुत ज्यादा है। जो भी व्यक्ति इस दुख की घड़ी में अनुष्का की आर्थिक मदद करना चाहता है वो अनुष्का की मां के खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकता है। आपका छोटा सा दान एक बेटी की जिंदगी बचा सकता है।
खातेदार का नाम रेखा देवी
खाता नंबर : 33904461042
बैंक का नाम : स्टेट बैक इंडिया
IFSC- SBIN: 0006213
आप चाहें तो इन नंबरों पर भी कॉल कर सकते हैं। 9690692081, 9410189177, 94589483709897928554