उत्तराखंड Ajay tamta becomes chairman of food corporation of india

उत्तराखंड के सांसदों पर मोदी सरकार का भरोसा, एक और सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को भारतीय खाद्य निगम का अध्यक्ष बनाने के साथ ही पेट्रोलियम मंत्रालय की समिति का सदस्य बनाया गया है...

Almora: Ajay tamta becomes chairman of food corporation of india
Image: Ajay tamta becomes chairman of food corporation of india (Source: Social Media)

: उत्तराखंड के सांसदों पर मोदी सरकार का भरोसा कायम है। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को संसदीय समिति के सदस्य की जिम्मेदारी देने के साथ ही, उत्तराखंड के एक और नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता हैं सांसद अजय टम्टा, जो कि पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा सीट से सांसद हैं। सांसद अजय टम्टा पर भरोसा जताते हुए केंद्र ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यही नहीं उन्हें पेट्रोलियम मंत्रालय की समिति का सदस्य भी बनाया गया है। सांसद अजय टम्टा के साथ-साथ ये पूरे उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। केंद्र सरकार ने उन्हें बड़ा दायित्व दिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी मोदी सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई। इसी के साथ सांसद अजय टम्टा के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - 'हरीश रावत का उत्पीड़न हुआ तो उत्तराखंड में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस'
पिछली मोदी सरकार में भी अजय टम्टा को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। उन्हें केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था। वो पिछली मोदी सरकार में उत्तराखंड से एकमात्र मंत्री थे। इस बार अजय टम्टा चुनाव तो जीते, पर मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना पाए। देर से ही सही उन्हें दो अहम जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। अजय टम्टा भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं, साथ ही पेट्रोलियम मंत्रालय की समिति के सदस्य भी हैं। यहां आपको अजय टम्टा के राजनीतिक सफर के बारे में भी बताते हैं। अजय टम्टा का जन्म जुलाई 1972 में अल्मोड़ा में हुआ। साल 1996 में वो अल्मोड़ा से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। एक साल के भीतर यानि 1997 में वो जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए। साल 2007 में वो सोमेश्वर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। खंडूरी सरकार में राज्यमंत्री का प्रभार मिला। उत्तराखंड सरकार ने साल 2008 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया। साल 2012 में सोमेश्वर से दोबारा विधायक चुने गए। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अल्मोड़ा लोकसभा सीट से जीत मिली। मोदी सरकार में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री बने। इस साल अजय टम्टा ने अल्मोड़ा संसदीय सीट से दोबारा जीत दर्ज कराई। इस बार मोदी सरकार ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम का अध्यक्ष और पेट्रोलियम मंत्रालय की समिति का सदस्य बनाया है।