उत्तराखंड देहरादूनHeavy rainfall in uttarakhand, alert in 8 districts

सावधान! उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पानी-पानी हुआ देहरादून

प्रदेश के 8 जिलों के लोग अगले 24 घंटे संभल कर रहें, मौसम विभाग ने शनिवार तक इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है...

uttarakhand rainfall: Heavy rainfall in uttarakhand, alert in 8 districts
Image: Heavy rainfall in uttarakhand, alert in 8 districts (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन बेहाल है। मानसून विदा लेने वाला है, कुछ दिनों में अक्टूबर महीने की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। मैदानी इलाके बारिश की वजह से जलभराव से जूझ रहे हैं तो वहीं पहाड़ी इलाकों में सड़कें टूट गई हैं। भूस्खलन की वजह से कई गांव प्रभावित हुए हैं। शनिवार का दिन प्रदेश के 8 जिलों के लिए मुश्किल भरा रहेगा, मौसम विभाग ने 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए शासन ने जिलाधिकारियों को राहत और बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। राजधानी देहरादून में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया। क्लेमेंटाउन इलाके में लोगों के घरों में पानी भरने की वजह से नुकसान हुआ है। आशारोड़ी इलाके में बादल फटने की भी खबर है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बेटी ने तोड़ी समाज की बंदिशें, खुद दी मां की चिता को मुखाग्नि..निभाया बेटे का फर्ज
चलिए अब आपको बताते हैं कि मौसम विभाग ने किन जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में नैनीताल, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ के साथ ही रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी और देहरादून शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में भूस्खलन और बाढ़ का अंदेशा भी जताया है। प्रशासन से सतर्कता बरतने को कहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार जारी बारिश से ठंड बढ़ गई है। कैलाश यात्रा मार्ग भी बंद है। यहां जयकोट और पांगला के बीच पहाड़ी टूटने से रास्ता बंद हो गया है। हादसे में एक मजदूर की मौत की भी खबर है। मरने वाले मजदूर का नाम दलीप सिंह था, 52 साल का दलीप सिंह घर में अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी दो बेटियां और बेटा है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजन सदमे में हैं।