उत्तराखंड अल्मोड़ाAlmora gaurav mankoti has won every heart by seedhe pahad se

सीधे पहाड़ से...यूट्यूब पर आया ऑफिशियल वीडियो, 2 दिन में 2 लाख लोगों ने देखा..देखिए

पहाड़ी दाज्यू गौरव का रैप सीधे पहाड़ से...यूट्यूब पर धूम मचा रहा है, रैप मस्त है, वीडियो भी शानदार है..आप भी देखिए

gaurav mankoti: Almora gaurav mankoti has won every heart by seedhe pahad se
Image: Almora gaurav mankoti has won every heart by seedhe pahad se (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: गौरव मनकोटी...ये वो नाम है, जिसने इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। गौरव एक उभरते हुए रैपर हैं, हाल ही में उनका रैप सांग सीधे पहाड़ से यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। वीडियो का प्रीमियर 27 अक्टूबर को हुआ और महज कुछ ही दिनों में इस वीडियो को एक लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। रैप सुपरहिट है। चलिए अब आपको गौरव के बारे में बताते हैं, रैपर गौरव को उनके साथी गौरव दाज्यू कहकर पुकारते हैं। वो उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं, उम्र है 25 साल। गौरव एमटीवी के शो एमटीवी हसल में हिस्सा लेने के बाद चर्चा में आए, हालांकि वो रैप और कोरियोग्राफी के क्षेत्र में लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। उन्होंने एमटीवी हसल में सीधे पहाड़ से...रैप गाकर जजेस का दिल जीत लिया था। इस एक रैप के जरिए उन्होंने लोगों को ना सिर्फ उत्तराखंड के बारे में बताया, बल्कि अपनी गायकी से उनका दिल भी जीत लिया। परर्फार्मेंस खत्म होने पर सभी जजेस ने उनकी जमकर तारीफ की। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ का ये गीत सोशल मीडिया पर सुपर-डुपर हिट, 10 दिन में 11 लाख लोगों ने देखा
गौरव दाज्यू वॉइड के नाम से फेमस हैं। वो एमटीवी हसल में टॉप 15 मे जगह बनाने में सफल रहे थे। इस रियेलिटी शो में पूरे देश से 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। गौरव बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, वो रैपर हैं, डांसर हैं और कोरियोग्राफर भी हैं। युवाओं को डांस का प्रशिक्षण देते हैं। गौरव ने यू-ट्यूब में भी वाइड नाम से भी अपना चैनल बनाया है। वह अपने गीतों को खुद लिखकर चैनल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। गौरव के पिता बीएस मनकोटी स्टेट बैडमिंटन उपाध्यक्ष व केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बेटे की इस उपलब्धि से वो भी गदगद हैं। जो लोग एमटीवी हसल पर गौरव की शानदार परफॉर्मेंस नहीं देख पाए, वो अब यूट्यूब पर उनका शानदार गीत सीधे पहाड़ से.. देख सकते हैं। रैप बेहतरीन है, वीडियो भी शानदार है...तारीफ बहुत हो गई, अब वक्त है वीडियो देखने का...

सब्सक्राइब करें: