उत्तराखंड देहरादूनDrunk women causing chaos late night

देहरादून में आधी रात को नशे में धुत महिलाओं ने काटा बवाल, पुलिस से भी कर दी झड़प

गेस्ट हाउस में ठहरी महिलाएं नशे में धुत होकर हंगामा कर रही थीं, स्थानीय लोगों और पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो महिलाएं उनसे भी लड़ने लगीं...

Drunk women: Drunk women causing chaos late night
Image: Drunk women causing chaos late night (Source: Social Media)

देहरादून: अब बात करते हैं देहरादून की, जहां नशे में धुत महिलाओं ने ऐसा बवाल काटा कि देखने वाले हैरान रह गए। देव कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर रही महिलाओं को समझाने की बहुत कोशिश की, पर महिलाएं कुछ सुनने को तैयार नहीं हुईं। मजबूरन पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और महिलाओं को पकड़कर उनका मेडिकल कराया। मेडिकल में महिलाओं के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद चारों महिलाओं का चालान किया गया। अब खबर विस्तार में जानते हैं। रायपुर क्षेत्र में तपोवन रोड पर एक गेस्ट हाउस है। चारों महिलाएं इसी गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थीं। पुलिस की जांच में पता चला है कि गेस्ट हाउस संचालक ने महिलाओं को बिना आईडी लिए ठहराया हुआ था। गुरुवार शाम चारों महिलाओं ने जमकर शराब पी। शराब का नशा सिर पर चढ़ा तो सभी होश खो बैठीं और हंगामा करने लगीं। देर रात तक हंगामा चलता रहा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - केदारनाथ विधायक को जिंदा जलाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
शोर-शराबा सुन आस-पास के लोग गेस्ट हाउस पहुंच गए और महिलाओं को समझाया, पर उन्होंने किसी की ना सुनी। स्थानीय लोगों से भी उलझ पड़ीं। हंगामा बढ़ने लगा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और चारों को पकड़ कर मेडिकल के लिए ले गईं। मेडिकल में चारों के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने चारों का चालान किया। बिना आईडी के महिलाओं को ठहराने वाले गेस्ट हाउस संचालक मोनित निवासी मंडावली बिजनौर का भी चालान किया गया है। बाद में महिलाओं के परिचितों को थाने बुलाया गया। जुर्माना राशि जमा कराने के बाद पुलिस ने चारों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।