उत्तराखंड देहरादूनCar fell into ditch in hanol, women killed

महासू देवता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, 4 लोग घायल

विकासनगर में तेज रफ्तार कार गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं...

mahasu devta: Car fell into ditch in hanol, women killed
Image: Car fell into ditch in hanol, women killed (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। हर दिन हो रहे सड़क हादसों से पहाड़ में कोहराम मचा है। मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला देहरादून के विकासनगर का है, जहां त्यूनी-हनोल मोटर मार्ग पर तेज रफ्तार कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में दो बच्चों समेत कुल पांच लोग सवार थे। जो कि हनोल स्थित महासू देवता के दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी लोग हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। बुधवार दोपहर उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर त्यूनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - अल्मोड़ा में सड़क हादसा टला, एक चमत्कार ने बचाई पुलिसकर्मियों की जान
अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है, उन्हे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग हिमाचल प्रदेश के नेरवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे में मरने वाली महिला की पहचान संतोष ठाकुर पत्नी देवेंद्र ठाकुर के रूप में हुई, वो नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी। हादसे में महिला का पांच साल का बेटा शिवांग और 6 साल का शबह ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 42 साल की आशा देवी और 64 वर्षीय सरवन सिंह को भी गंभीर चोट लगी है। चारों घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मामले की जांच जारी है।