रुद्रपुर: प्रदेश में बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। गदरपुर में बच्चियों के साथ दरिंदगी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहला मामला पालिका क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक नाबालिग का परिचित है। बीते शनिवार उसने नाबालिग से कहा कि उसकी मां बीमार है, मां की देखभाल के लिए उसे मदद की जरूरत है। नाबालिग जब युवक के घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। हैवानियत का शिकार होने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्ची की मां ने उससे पूछताछ की तो उसने रोते हुए आपबीती सुना दी। आरोपी युवक का नाम कन्नू है। पीड़ित की मां ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में प्रकृति का अनमोल खजाना, यहां नाग की तरह दिखती है झील...देखिये तस्वीरें
गदरपुर के दिनेशपुर क्षेत्र में भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। यहां एक किशोर पर 7 साल की मासूम से रेप का आरोप लगा है। घटना वार्ड नंबर एक की है। क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वो रोजाना मजदूरी करने जाती है। घर पर उसकी सात साल की बेटी अकेली रहती है। वो कक्षा दो में पढ़ती है। रविवार देर शाम जब महिला घर पहुंची तो लोगों ने बताया कि वार्ड में रहने वाला एक किशोर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर नहर पार झाड़ियों में ले गया था। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो किशोर वहां से फरार हो गया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।