उत्तराखंड देहरादूनDehradun caa protest reetha mandi

उत्तराखंड: बिना अनुमति के CAA के खिलाफ प्रदर्शन..शाहीन बाग बनने से बचा देहरादून

देहरादून में एक पार्क में सैकड़ों की संख्या में लोग सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर पुलिस ने उनके विरोध प्रदर्शन को रोक दिया।

देहरादून सीएए प्रोटेस्ट: Dehradun caa protest reetha mandi
Image: Dehradun caa protest reetha mandi (Source: Social Media)

देहरादून: देशभर में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। उत्तराखंड में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। देहरादून में पुलिस के हाथ पांव तक भूल गए जब रीठा मंडी मुस्लिम कॉलोनी में लोग सीएए के खिलाफ सड़कों पर उतर पड़े। कुल मिलाकर कहें तो दिल्ली के शाहीन बाग जैसा नजारा यहां देखने को मिला, जहां सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन पुलिस की अनुमति के बिना किया जा रहा था। आखिरकार पुलिस सड़क पर उतरी और प्रदर्शनकारियों को रोककर ये प्रदर्शन बंद करवाया। दरअसल जैसे ही मुस्लिम समुदाय के बच्चे बूढ़े और महिलाएं सड़क पर उतरे तो पुलिस को इस बात की भनक लग गई थी। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सबसे पहले प्रदर्शनकारियों से इस प्रोटेस्ट को लेकर ली गई अनुमति के बारे में पूछा। हैरानी की बात ये है इन लोगों के पास इस प्रदर्शन को लेकर अनुमति का कोई प्रमाण नहीं था। तुरंत ही पुलिस ने इस प्रदर्शन को रुकवा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने ऐसी एक को लेकर धरने की रणनीति बनाई थी। उनका कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को दी थी लेकिन उन्हें प्रदर्शन करने से रोका गया है। सीईओ अनुज कुमार का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के द्वारा बिना अनुमति के प्रदर्शन किया जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने इस प्रदर्शन को खत्म करवाया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - धन्य हैं देवभूमि की घसेरी महिलाएं, मौत के मुंह से बचाई महिला की जान..इस जज्बे को सलाम