उत्तराखंड देहरादूनAvalanche may fears in Uttarakhand

सावधान उत्तराखंड..कल और परसों हिमस्खलन की आशंका, 4 जिलों के लोग सावधान रहें

मौसम विभाग ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को हिमस्खलन होने की संभावना जताई है। लोगों को सावधान करने के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है...

Uttarakhand weather: Avalanche may fears in Uttarakhand
Image: Avalanche may fears in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिन सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को हिमस्खलन होने की संभावना जताई है। लोगों को सावधान करने के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। पश्चिमी विक्षोभ के दूर होने से मौसम तेजी से बदल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान और उसके आसपास साइक्लोनिक अवस्था में है, जो अफगानिस्तान की तरफ बढ़ रहा है। इसे उत्तर भारत तक पहुंचने में वक्त लगेगा। तापमान बढ़ने से हिमस्खलन की संभावना बन रही है। खासतौर पर रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लोगों को सावधान रहने की जरूरत होगी। इन इलाकों में इस बार बर्फबारी से रिकॉर्ड भी टूटे हैं। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की इन नर्सों को सलाम, सड़क पर तड़पती नवजात बच्ची को मां की तरह पाला
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जिससे हिमालयी क्षेत्र में बर्फ पिघलने में तेजी आ सकती है। इससे हिमस्खलन की तीव्र आशंका बन रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर बढ़ रहा है। आपको बता दे कि मार्च 2015 में पिथौरागढ़ में हुए हिमस्खलन में दो जवानों की जान चली गई थी। एक जवान लापता हो गया था। गुरुवार और शुक्रवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। कच्ची बर्फ पिघलने से हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें। पर्यटक गुरुवार और शुक्रवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करें।