उत्तराखंड बागेश्वरCoronavirus Uttarakhand:Five people send quarantine in bageshwar

उत्तराखंड: मध्य प्रदेश से पहाड़ लौटे युवक, 5 को जांच के बाद क्वारेंटीन किया गया

मध्य प्रदेश से पहाड़ लौट रहे 5 लोगों को पुलिस ने टीआरसी में बने आइसोलेशन सेंटर में 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर

Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Five people send quarantine in bageshwar
Image: Coronavirus Uttarakhand:Five people send quarantine in bageshwar (Source: Social Media)

बागेश्वर: कोरोना का असर पूरे विश्व में दिखाई पड़ रहा है। सब लोग इससे चिंतित हैं। इस जानलेवा वायरस के चलते भारत में 21 दिन की बड़ी अवधी का लॉकडाउन लगा है मगर लोग हैं कि इसका उल्लंघन करने में लगे हुए हैं। मगर सवाल ये उठता है कि क्या लोग इसे वाकई सीरियसली ले रहे हैं?खैर उत्तराखंड में ऐसे लोगों का काम पुलिस बखूबी से कर रही है। उत्तराखंड में प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू करदिया है। एहतियात बरते जा रहे हैं, लोगों को क्वारंटाइन करना शुरु करदिया है। खैर पुलिस ऐसे लोगों की जमके खबर ले रही है। पुलिस विभाग सख्त है शायद तभी वहां परिस्थितियां काबू में हैं। हाल ही में पुलिस ने मध्य प्रदेश के रतलाम से बागेश्वर से आ रहे पांच लोगों को पकड़ लिया। उनके साथ मौजूद दो और युवा पिथौरागढ़ के ही थे। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: एम्स ऋषिकेश के पद्मश्री डॉक्टर ने किया आगाह, कोरोना को लेकर बताई बड़ी बातें
बताया जा रहा है कि पुलिस ने पांचो को टीआरसी में क्वारंटाइन कर दिया है वहीं पिथौरागढ़ के दोनों युवकों को उनके जिले भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड पुलिस विभाग लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के ऊपर काफी सख्ती बरत रही है। राज्य में बाहर से आने वालों की एंट्री नहीं हो रही है। हाल ही में मध्यप्रदेश में नौकरी करने वाले वहीं के स्थानीय निवासी रमेश सिंह(21), लोकपाल सिंह(29), वीरेंद्र सिंह(29) और कमल सिंह(27) मध्यप्रदेश निवासी, बागेश्वर की तरफ जा थे। पुलिस ने तहसील रोड के समीप इनका वाहन पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता लगा कि वह मध्यप्रदेश के रतलाम से आ रहे है और उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी प्रवेश की अनुमति ले ली है। हालांकि पुलिस ने उन पांचो को टीआरसी में बने आइसोलेशन सेंटर में आइसोलेट कर दिया है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - सलाम उत्तराखंड पुलिस: अपनी जान पर खेलकर 13 जमातियों को पकड़ा, खुद भी हुए क्वॉरेंटाइन

  • 5 युवक क्वारेंटीन

    Five people send quarantine in bageshwar
    1/ 2

    उनके साथ आये पिथौरागढ़ के 2 निवासियों को जांच के बाद उनके जिले भेज दिया गया है। डॉक्टर एजल पटेल में बताया कि सभी युवाओं की स्वास्थ्य जांच हुई जिसमें वे सभी सामान्य पाए गए हैं। लेकिन एहतियात बरतते हुए उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है।

  • पिथौरागढ़ का ताजा मामला

    pithoragarh latest news
    2/ 2

    मध्य प्रदेश से पहाड़ लौट रहे 5 लोगों को पुलिस ने टीआरसी में बने आइसोलेशन सेंटर में 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर दिया है। उत्तराखंड में ये काम पुलिस बखूबी से कर रही है। उत्तराखंड में प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू करदिया है। एहतियात बरते जा रहे हैं, लोगों को क्वारंटाइन करना शुरु कर दिया है।